दौसा

हर तरह की गंदगी को साथ मिलकर करेंगे साफ-पंकज मंगल

बांदीकुई शहर को स्वच्छता की श्रेणी में प्रथम स्थान पर लाने के लिए युवा एवं बच्चों को जागरुक होना होगा।

2 min read
Feb 06, 2018

बांदीकई. राजस्थान पत्रिका की ओर से जन सरोकार कार्यक्रम के तहत मंगलवार शहर के सिकंदरा रोड स्थित बांदीकुई पब्लिक स्कूल में जागरुकता संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने कहा कि प्रत्येक घर में दो कचरा पात्र रखें। इसमें एक में गीला व दूसरे में सूखा कचरा डालें। इससे संक्रमण से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि बांदीकुई शहर को स्वच्छता की श्रेणी में प्रथम स्थान पर लाने के लिए युवा एवं बच्चों को जागरुक होना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं शहर में कचरा दिखाई दे तो स्वच्छता ऐप पर फोटों खींचकर डालें। पालिका प्रशासन शीघ्र मौके पर जाकर उस कचरे का उठाव करेंगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिदारी आवश्यक है। अपने आस-पास के लोगों को कचरा पात्र में ही डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालक100 लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाए। तो स्वच्छता अभियान का उददेश्य पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर तरह की गंदगी को मिलकर रोकना होगा। इसके लिए डोर टू डोर लोडिंग वाहन जाएगा। प्रत्येक घर से कचरा उठाएगा। सहायक निरीक्षक अशोक झांझडिय़ा ने कहा कि शिक्षक बालकों के भविष्य का निर्माण करता है।

ऐसे में शिक्षक भी किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाए। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवा में पहली नियुक्ति शिक्षक के रूप में मिलने पर स्वयं ने ही विद्यालय में सफाई के अभियान चलाकर पंचायत क्षेत्र के लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि पत्रिका का यह आयोजन सराहनीय कार्य है। पत्रिका की ओर से अमृतम जलम, पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान जैसे जन सरोकार से जुड़े कार्य करती आ रही है। पत्रिका का अभियान चलाने का उददेश्य आमजन को जागरुक करना एवं अपने कर्तव्य के प्रति जागरुक करना है।

संस्था निदेशक शुभम झालानी ने कहा कि रचनात्मक कार्यक्रम करने से समाज को नई दिशा मिलती है। बच्चे भी अपने समाज के प्रति दायित्व व जिम्मेदारी समझें। उन्होंने जल व पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिए जाने की बात कही। इस मौके पर गौरव झालानी, संस्था साचिव माया झालानी, नेहा खण्डेलवाल, हैडकांस्टेबल समयसिंह ने भी बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बच्चों को स्वच्छता से जुड़ी शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक स्वच्छ एंव विकसित देश की परिकल्पना थी। ऐसे में अब हमारा कर्तव्य है गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें। मै शपथ लेता हूं की स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घण्टे यानि हर सप्ताह दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मै ना गंदगी करूंगा एवं ना करने दूंगा। सुबह पहले मैंं मेरे परिवार, मेरे मोहल्ले, मेरे गांव एवं कार्य स्थल से स्वच्छता की शुरुआत करूंगा। मै यह मानता हूं कि जो देश स्वच्छत दिखते हैं उसका कारण वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते हैं। बच्चों ने स्वयं के साथ ही 100लोगों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।

नुक्कड नाटक के जरिये दिया संदेश
बांदीकुई पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्हें बालकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने स्वच्छ भारत का अभियान, हम सब मिलकर करेंगे स्वच्छ देश का निर्माण, सबकी मेहनत का फल है-अब बांदीकुई होगा नम्बर वन है की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हाथों में झाडू लेकर सफाई कर एवं कचरा पात्र में डालने से जुड़े नाटक की प्रस्तुति देकर भी को कचरा पात्र में ही डालने का संदेश दिया। वहीं स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी कविता भी प्रस्तुत की।

Published on:
06 Feb 2018 08:46 pm
Also Read
View All