दौसा

ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Ambulance entered into truck, two killed in road accidents: एम्बुलेंस चालक बाबूसिंह (52) पुत्र मानसिंह निवासी बाढ़ नांगवास की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Dec 22, 2019
ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

सिकंदरा. जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बांदीकुई निजी अस्पताल का एम्बुलेंस चालक मरीज को जयपुर छोड़कर लौट रहा था। इसी बीच भोजपुरा गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर अन्य ट्रक में जा घुसी।

इससे एम्बुलेंस चालक बाबूसिंह (52) पुत्र मानसिंह निवासी बाढ़ नांगवास की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार हाइवे पर डाबर गांव के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां बनवारी योगी (20) निवासी खेड़ी थाना टोडाभीम की मौत हो गई।

दो पक्षों में झगड़ा, चारे में लगाई आग, शांतिभंग में सात जने गिरफ्तार


सैंथल .बोरोदा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने कडबी व चारे मे आग भी लगा दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक पक्ष से छह व दूसरे पक्ष से एक जने को गिरफ्तार कर दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की है।बाद में मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

Ambulance entered into truck, two killed in road accidents

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से रामचंद्र की व दूसरे पक्ष से रामजीलाल रामकिशन प्रभु कीर सहित अन्य लोगों में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने चारे में आग लगा दी।

Ambulance entered into truck, two killed in road accidents

Updated on:
22 Dec 2019 08:56 am
Published on:
22 Dec 2019 08:55 am