दौसा

दौसा जिले में एक और छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

संक्रमण की फिर दस्तक

2 min read
Feb 22, 2021
दौसा जिले में एक और छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

दौसा. सिकंदरा. जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर दस्तक दी है। रविवार को गांगदवाड़ी में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व लालसोट ब्लॉक में भी एक छात्रा व एक छात्र पॉजिटिव निकल चुके हैं।
देश में कई जगह कोरोना की वापसी के बाद जिले में भी लगातार दो दिन से केस सामने आना चिंता की बात है। वहीं आमजन में भी अब मास्क लगाने सहित अन्य कोरोना एडवाइजरी को लेकर लापरवाही नजर आने लगी है। प्रशासन भी नियमों की पालना कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
जानकारी के अनुसार गांगदवाड़ी के 18 वर्षीय छात्र ने उदयपुर कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता के चलते जांच कराई।
रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल टीम ने छात्र से सम्पर्क कर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए। हालांकि छात्र में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, ऐसे में उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को लालसोट में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली थी। वहीं 20 फरवरी को जोधपुर में पढऩे जाने से पूर्व टेस्ट कराने के दौरान एक छात्र पॉजिटिव पाया गया।
जिले में गत दो माह से कोरोना की रफ्तार थम सी गई थी। दो माह में मात्र 37 केस सामने आए। पिछले दो-तीन सप्ताह से तो अधिकतर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ रही थी। अब महाराष्ट्र में कोरोना के फिर से गति पकडऩे के बाद लोगों में फिर से कोरोना की चर्चा चल पड़ी है।
इस संबंध में सिकराय ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अमित मीना ने बताया कि कोरोना संक्रमित को होम क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम मौके पर जाकर सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित कर सैम्पल लेगी।

जिले में ब्लॉकवार कोरोना केस
दौसा 940
बांदीकुई 473
सिकराय 290
लालसोट 345
महुवा 385
कुल 2433
रिकवर 2407
एक्टिव केस 2
अब तक मृत्यु 24
कुल सैम्पल 66753


महिला दस्तयाब
दौसा. जिला पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब 2 साल से लापता महिला को रविवार को दस्तयाब किया। पुलिस ने बताया कि अप्रेल 2019 में एक जने ने अपनी बहन का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर महिला को उदयपुर से करीब 2 माह के बच्चे सहित दस्तयाब किया।

Published on:
22 Feb 2021 08:23 am
Also Read
View All