दौसा

Rajasthan Crime: अपनों ने ही दी रूह कंपाने वाली मौत! 5 साल बाद बच्चे के शव की तलाश; एक्सप्रेस-वे किनारे 6 घंटे चली खुदाई

Missing Child Case 2020: चार वर्षीय बालक के संभावित हत्या प्रकरण में पुलिस ने 5 साल बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप खुदाई कराई।
1 minute read
Feb 20, 2026
Missing Boy Investigation
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे किनारे जेसीबी से खुदाई कर शव ढूंढती पुलिस। फोटो: पत्रिका

बांदीकुई/आभानेरी। राजस्थान के दौसा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वर्ष 2020 में लापता हुए चार वर्षीय बालक के संभावित हत्या प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप खुदाई कराई।

करीब छह घंटे तक जेसीबी से लगभग 300 मीटर क्षेत्र में खुदाई की गई, लेकिन शव या उससे जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने तलाशी अभियान जारी रखने की बात कही है। जानकारी के अनुसार अगस्त 2020 में दौसा जिले के ऊनबड़ा गांव से बालक लापता हुआ था।

शव एक्सप्रेस-वे किनारे दफनाने का संकेत

परिजनों की ओर से 16 अगस्त 2020 को बांदीकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद पुलिस ने हाल ही में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने बालक की हत्या कर शव एक्सप्रेस-वे किनारे दफनाने का संकेत दिया, जिसके आधार पर खुदाई कराई गई।

मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता। फोटो: पत्रिका

आपसी रंजिश का एंगल आया सामने

प्रारंभिक जानकारी में आपसी रंजिश का एंगल सामने आया है। संबंधित युवक परिजन बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूर्ण होने और ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार व बांदीकुई पुलिस वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत टिप्पणी से परहेज किया है।

Updated on:
20 Feb 2026 10:47 am
Published on:
20 Feb 2026 10:47 am