18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा में आया भूंकप!, एक घर ढहा, तुरंत पहुंची टीम, 4 जनों को बचाया, चल रही थी मॉक ड्रिल

दौसा में भूकम्प की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने मॉक ड्रिल कर बचाव का अभ्यास किया। ड्रिल में ढहे मकान से चार जनों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाने का सफल प्रदर्शन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Feb 18, 2026

Earthquake in Dausa, Earthquake, Earthquake mock drill, Earthquake mock drill in Dausa, Earthquake mock drill in Rajasthan, Dausa news, Rajasthan news, दौसा में भूकंप, भूकंप, भूकंप मॉक ड्रिल, भूकंप मॉक ड्रिल इन दौसा, भूकंप मॉक ड्रिल इन राजस्थान, दौसा न्यूज, राजस्थान न्यूज

दौसा में घायल को छत से उतारने का अभ्यास करते टीम सदस्य। फोटो- पत्रिका

दौसा। शहर में बुधवार दोपहर बाद तीन बजकर पांच मिनट पर भूकम्प आया। भूकम्प से कलक्ट्रेट के पास एक घर ढह गया। इसके बाद तुरंत पहुंची टीमों ने चार जनों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। यह हकीकत में नहीं हुआ, बल्कि गुजरात के वडोदरा से आई एनडीआरएफ टीम ने मॉक ड्रिल के दौरान बचाव के अभ्यास में यह किया।

कलक्ट्रेट में एनडीआरएफ के अधिकारियों ने आमजन को भी बचाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। इस दौरान कलक्टर देवेन्द्र कुमार, एसपी सागर राणा, एडीएम अरविंद कुमार शर्मा, एएसपी हेमंत, एसडीएम संजू मीणा, तहसीलदार गजानंद मीणा, यूआईटी सचिव महेन्द्र लूणिया, डिप्टी धर्मेन्द्र, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, कोतवाल भगवान सहायक, पटवारी सीताराम मीणा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी भी लगाई

भूकम्प के दौरान बचाव में काम लिए जाने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने एक-एक उपकरण के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही सैटेलाइट फोन की जानकारी दी।

अस्पताल की राह कठिन

मॉक ड्रिल में सभी विभाग और जरूरी टीमें समय पर पहुंच गईं, लेकिन हकीकत में अगर ऐसा हो गया तो एम्बुलेंस का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। पीजी कॉलेज से गांधी तिराहा होते हुए संस्कृत कॉलेज तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हो रहे हैं, लेकिन यहां अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। आए दिन जाम जैसे हाल रहते हैं। लोगों का कहना है कि यदि हकीकत में किसी दिन जरूरत पड़ गई तो एम्बुलेंस जाम में फंस सकती है।