17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Roadways Bus Stand: राजस्थान में यहां केंद्रीय बस स्टैंड होने के बावजूद 3 जगह से चल रही रोडवेज बसें, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Rajasthan Roadways: दौसा जिले के महुवा में केंद्रीय बस स्टैंड बनने के बावजूद बसों का संचालन तीन अलग-अलग स्थानों से हो रहा है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Feb 17, 2026

Central Bus Stand, Mahwa (2)

केंद्रीय बस स्टैंड। फोटो: पत्रिका

दौसा। जिले के महुवा में केंद्रीय बस स्टैंड बनने के बावजूद बसों का संचालन तीन अलग-अलग स्थानों से होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्रीय बस स्टैंड विकसित किया था, लेकिन वर्तमान में बसें सीबीएस के अलावा मंडावर रोड और हिंडौन रोड से भी संचालित हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार अलवर, दिल्ली, भिवाड़ी और हरियाणा सहित विभिन्न रूटों की बसें मंडावर रोड से लग रही हैं, जबकि नियमानुसार सभी बसों का संचालन केंद्रीय बस स्टैंड से होना चाहिए। अलग-अलग स्थानों से बसें चलने के कारण यात्रियों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि उनकी बस कहां से मिलेगी। कई बार उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक भागदौड़ करनी पड़ती है।

यात्री हो रहे परेशान

रामराज गुर्जर ने बताया कि बिखरे संचालन से बसों के प्रस्थान स्थल की जानकारी नहीं मिल पाती। कपिल सिंह के अनुसार बुजुर्ग, महिलाएं और बाहरी यात्री अधिक परेशान होते हैं, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। पूर्व प्रधान मिश्री देवी ने कहा कि मुख्य सड़कों पर बसें खड़ी रहने से बाजार की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम जैसी स्थिति बनती है।

विधायक ने उठाया था यह मुद्दा

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में केंद्रीय बस स्टैंड का संचालन दौसा डिपो से सुनिश्चित करने और सभी बसों को एक ही स्थान से चलाने का मुद्दा उठाया है।

कुछ दिन व्यवस्था सुधरी, लेकिन फिर बिगड़ी

सीबीएस महुवा के प्रभारी हितेश जोशी ने कहा कि सभी बसें केंद्रीय बस स्टैंड से ही संचालित होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्य प्रबंधक हिंडौन को कई बार पत्र लिखे गए हैं। कुछ दिन व्यवस्था सुधरी, लेकिन चालक-परिचालकों की लापरवाही से स्थिति फिर बिगड़ गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रबंधन के सख्त रुख के बिना व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।