- लवाण सीएचसी में कराया भर्ती
दौसा. लवाण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खानपुरा में शुक्रवार को मनरेगा के तहत गदली की तलाई में खुदाई कार्य के दौरान पीपल के पेड़ में बैठी मधुमक्खियों ने श्रमिकों पर हमला कर दिया। इससे बीस श्रमिक बेसुध व घायल होकर गिर गए। जिन्हें लवाण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विकास अधिकारी डॉ.हरकेश मीणा ने कार्य को बंद करवा दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम विकास अधिकारी संगीता बाजिया ने बताया कि कुछ महिलाओं को तो तुरन्त मौके पर ही दवा दे दी थी। बाद में अस्पताल लेकर आए। विकास अधिकारी ने बताया कि खानपुरा में १२० मनरेगा श्रमिकों की मस्टररोल थी। जिसमें ४५ श्रमिक एक तलाई में मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से अनोखी, मीरा, उर्मिला, ममता, सुनीता, लल्ली, भोरी देवी, मंजू, सुनीता, सीता, भागोती, मंजू, रूकमणी, मंजू, उगन्ती, सीता समेत बीस श्रमिक घायल हो गए। इसमें कुछ श्रमिकों को तो परिजन मौके से ही निजी अस्पताल ले गए।
मनरेगा कार्य के समय परिवर्तन की मांग
ग्रामीणों व श्रमिकों ने विकास अधिकारी से मनरेगा कार्य का समय परिवर्तन की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले सुबह छह से एक बजे का तक समय था, लेकिन अब परिवर्तन कर नौ से पांच बजे का हो गया। इस दौरान तेज धूप रहने से परेशानी होती है।
पचास ई मित्र संचालकों के लिए सैम्पल
लालसोट. चिकित्सा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिला कलक्टर के निर्देशों के तहत लालसोट व रामगढ़ पचवारा में ई मित्र संचालकों की कोरोना जांच की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि लालसोट में 21 ई मित्र संचालकों व रामगढ ़पचवारा में 29 ई मित्र संचालकों के सैम्पल लिए गए। दूसरी ओर लालसोट में जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रथम कार्यालय में कार्यरत दौसा निवासी एक कार्मिक भी दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिससे अन्य कार्मिक भी चितिंत हैं। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि उक्त कार्मिक बुखार से पीडि़त था। जो कि पिछले कई दिनों लालसोट में ड्यूटी पर भी नहीं आ रहा था।