
सिकंदरा. थाना इलाके में सोमवार को बाइक चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। चारों ने छोकरवाड़ा गांव में शादी समारोह स्थल से दो तथा एक बाइक सिकंदरा चौराहे से पार कर ली। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर सिकंदरा से चुराई बाइक को सिकंदरा गण्डरावा सड़क मार्ग पर रामदेव मंदिर के समीप पटक कर भाग गए। सिकंदरा से एक अन्य बाइक को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन लॉक नहीं खुलने से सफलता नहीं मिली।
छोकरवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटना के चलते पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। छोकरवाड़ा गांव में नदी वाली ढ़ाणी में देर रात शादी समारोह से छोकरवाड़ा निवासी मुकेश सैनी व सिकंदरा निवासी नरेन्द्र सैनी की अज्ञात लोग बाइक को चुरा ले गए। ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो सिकंदरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन चोरो का सुराग नहीं लगा।
मौके पर ग्रामीणों को बाइक चोरी में इस्तेमाल ली गई मास्टर चाबी पड़ी मिली। ग्रामीणों ने मास्टर चाबी को पुलिस को सुपुर्द कर दी। इससे पूर्व सिकंदरा के आगली कोठी निवासी महाराजङ्क्षसह गुर्जर सिकंदरा चौराहे पर बाइक को खड़ी कर दुकान पर सामान खरीदने चला गया।
इसी बीच बाइक चोरी हो गई। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर चोर सिकंदरा बहरावण्डा मार्ग पर रामदेव मंदिर के समीप बाइक को लावारिश अवस्था में छोड़कर भाग गए। शाम सात बजे झील निवासी रामोतार फौजी सिकंदरा चौराहे पर एक होटल के समीप बाइक खड़ी कर दुकान से सामान खरीदने चला गया। वापस आया तो बाइक का लॉक टूटा मिला। चोरों ने बाइक के लॉक को तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन चुराने में असफल रहे। मंगलवार को छोकरवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने चोरी की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
जुआ खेलते आठ जने गिरफ्तार
नांगल राजावतान . थाना क्षेत्र गांव रामथला विद्यालय, प्यारीवास व रामथला तलाई पर पुलिस ने जुआ खेलते आठ जनों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि तीन स्थानों से कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते महेश कुमार मीना, धारासिंह, प्रेमप्रकाश, भजन लाल मीना व मोहरसिंह , राहुवास विश्राम व सवाईपुरा निवासी महेश शर्मा, आलूदा निवासी लालूराम सैनी इनके पास से 72 हजार की राशि जब्त की गई।