29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa Crime: खेत से मिले शव की गुत्थी सुलझी, जम्मू कश्मीर-यूपी से हिस्ट्रीशीटर सहित 2 आरोपी अरेस्ट, महिला हिरासत में

मंडावर थाना इलाके के खेड़ली कलां गांव के पास बाजरे के खेत से मिले शव की गुत्थी मंडावर थाना पुलिस ने 14 दिन में सुलझा ली। पुलिस ने मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला को हिरासत में लिया है।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Aug 29, 2026

Rahul murder case

मृतक राहुल। पत्रिका फाइल फोटो

दौसा। मंडावर थाना इलाके के खेड़ली कलां गांव के पास बाजरे के खेत से मिले शव की गुत्थी मंडावर थाना पुलिस ने 14 दिन में सुलझा ली। पुलिस ने मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने करीब 800 किलोमीटर तक पीछा किया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना तंत्र से मिले इनपुट को जोड़कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

कार्रवाई में एएसआई मगन की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सुरेश उर्फ सुरा (56), निवासी खोहरी, थाना खेड़ली, जिला अलवर और शेरसिंह उर्फ शेरू (19), निवासी खोहरी, थाना खेड़ली, जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेश थाना खेड़ली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोपियों को आश्रय देने और सहयोग करने का काम किया। उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

झगड़े के बाद हत्या, तीन किमी दून फेंका शव

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से दो दिन पहले राहुल का चेतराम मीना से झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने राहुल की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को मूल घटनास्थल ग्राम किशोरपुर से तीन किलोमीटर दूर खेड़ली कलां बाजरे के खेत में फेंक दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर रखा था 15 हजार रुपए का इनाम

15 अगस्त को खेड़ली कलां गांव के जंगल में बाजरे के खेत से राहुल उर्फ भानू मीना (30), निवासी खेड़ा कल्याणपुर, अलवर का शव बरामद हुआ था। मृतक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज और मोबाइल फोन नहीं मिलने से पुलिस के सामने पहले उसकी पहचान और फिर हत्यारों तक पहुंचने की चुनौती थी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस टीम ने सुरेश मीणा को यूपी के सुल्तानपुर और शेरसिंह मीणा को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया। इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

सीसीटीवी व साइबर जांच बनी कड़ी

शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण और आसूचना तंत्र से मिले इनपुट को जोड़कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। लगातार निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

इनका कहना है

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
-हरिओम, थानाधिकारी, मंडावर