दौसा

अलवर क्षेत्र में बॉर्डर होमगार्ड की टै्रक्टर से कुचलने पर मौत

परिजनों के आने के इंतजार में रखा रहा शव

2 min read
Jul 26, 2020
अलवर क्षेत्र में बॉर्डर होमगार्ड की टै्रक्टर से कुचलने पर मौत

दौसा. अलवर जिला क्षेत्र की बलदेवगढ़ वन चौकी क्षेत्र में रविवार को पेट्रोलिंग कर रहे बॉर्डर होमगार्ड के जवान को पत्थर से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। इससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दौसा मुख्यालय नजदीक होने के लोग घायल जवान को जिला अस्पताल दौसा ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम तक शव परिजनों के आने के इंतजार में मोर्चरी में रखा रहा। मामला अवैध खनन से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल मिश्रा ने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान केवलसिंह (43) पुत्र मेजरसिंह निवासी ढाबा, पीलीबंगा जिला श्रीगंगानगर का निवासी है। अलवर जिले की बलदेवगढ़ वन चौकी पर वह तैनात था। जवान को लेकर दौसा अस्पताल पहुंचे साथी राजवेंद्र सिंह ने बताया कि वे दोनों सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए थे। इसी दौरान गोलाकाबास के समीप अवैध रूप से खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर मिले।

बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को देखकर दो ट्रैक्टर चालक तो फरार हो गए। तीसरे ट्रैक्टर चालक को केवल सिंह ने डंडा लगाकर रोकने की कोशिश की तो जवान पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राघवेंद्र ने ग्रामीण भवानीसिंह चौहान को फोन कर मदद के लिए बुलाया और वे जवान को लेकर दौसा अस्पताल जाए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अलवर वन विभाग के अधिकारी दौसा पहुंचे तथा परिजनों व बॉर्डर होमगार्ड कार्यालय को मामले की जानकारी दी। देर शाम तक परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। ऐसे में पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी।

जिला अस्पताल में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन जीव प्रतिपालक अरविंदम तोमर, सरिस्का डीएफओ एसआर यादव, दौसा डीएफओ आरएन भाकर, टहला एसीएफ सुरेन्द्र सिंह धाकड़ आदि अधिकारी आए।

सिलिकोसिस से श्रमिक की मौत
सिकंदरा. क्षेत्र के बहरावंडा गांव में रविवार को सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त श्रमिक की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल मिश्रा ने बताया कि हवाला की ढाणी निवासी केदार (35) पुत्र रामकिशन सैनी का लंबे समय से जयपुर में उपचार चल रहा था। रविवार को घर पर तबीयत अधिक बिगडऩे पर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Published on:
26 Jul 2020 11:08 pm
Also Read
View All