दौसा

सूने मकान के तोड़े ताले

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Jul 21, 2018
chori
सूने मकान के तोड़े ताले

बसवा. तहसील मुख्यालय पर सोडिया मोहल्ल्ेा में चोरों ने गुरुवार रात सूने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कीमती सामान नहीं मिलने पर वापस लौट गए। हालांकि आलमारियों में रखे सामान को बिखेर दिया। कन्हैयालाल सोडिया के मकान में रोशनदान को हटाकर चोर रात को प्रवेश कर गए।

वहां दो बंद कमरों के ताले तोडकर उसमें रखी आलमारी व बक्सा के ताला तोडा तथा सामान इधर-उधर कर दिया। सुबह जाग होने पर दरवाजा खुला मिलने पर पडोसियों ने कन्हैयालाल को सूचना दी। चार माह पहले भी चोर इसी मकान का ताला तोड़कर जेवरात ले गए थे। दो माह पहले पडोसी सोहनलाल बलाई के मकान से नकदी व जेवर चोरी हो चुके हैं।


दुकान में चोरी का प्रयास


बांदीकुई. शहर के माधोगंज मण्डी स्थित झालानी फर्नीचर की दुकान के गुरुवार रात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जाग हो जाने के कारण चोर मौके से भागने में सफल हो गए। घटना का पता व्यापारी को सुबह दुकान खोलने जाने पर ताला व शटर क्षतिग्रस्त दिखाई देने पर लगा। घटना की सूचना पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।


ट्रांसफॉर्मर से तांबा व ऑयल चोरी


मानपुर. क्षेत्र में बिजली ट्रांसफॉर्मरों से तांबा व ऑयल चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावनपाडा स्थित लक्ष्मी स्टोन कला केन्द्र पर लगा थ्री फे ज ट्रांसफॉर्मर के तारों को रस्सी के सहारे दूर बांधकर चोर तांबा व ऑयल ले गए। स्टोन मालिक रोशनलाल सैनी ने बताया कि वारदात की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी है।

सिलिकोसिस से मौत


सिकंदरा. छोकरवाड़ा गांव में सिलिकोसिस से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विश्राम सैनी (35) पुत्र नानगाराम काफी दिनों से सिलिकोसिस से पीडि़त था। शुक्रवार को घर पर विश्राम की मौत हो गई। मृतक के भाई हरिप्रसाद सैनी ने मर्ग में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सिकंदरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Published on:
21 Jul 2018 07:54 am