दौसा

भवन जर्जर, हादसे की आशंका

आंगनबाड़ी केन्द्र का हाल
2 min read
Nov 05, 2018
building-shabby-fear-of-accident
भवन जर्जर, हादसे की आशंका

बसवा. कस्बे में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन जर्जर हो गया है। इस कारण कभी भी बच्चों के साथ कोई हादसा हो सकता है , लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग ने धूप तलाई में पशु चिकित्सालय के पास आंगनबाड़ी केन्द्र खोल रखा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में दो छोटे कमरे व बच्चों को बैठने के लिए एक बड़ा हॉल बना हुआ है, लेकिन करीब तीन वर्ष पूर्व बड़े हॉल की साइड की दीवार टूट गई और पट्टियां टूटकर गिर गई ओर कुछ पट्टियां लटक रही है। इस कारण बच्चों को बाहर खुले चबुतरे पर बैठना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारी केन्द्र का दौरा करने आते हैं, लेकिन केवल कागजी खानापूर्ति कर चले जाते हैं।

केन्द्र में जाने को नहीं रास्ता
आंगनबाड़ी केन्द्र को जाने के लिए धूप तलाई में होकर सीसी रोड का निर्माण किया था, लेकिन रोड वर्षा में बह गई और करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। दूसरे रास्तें में लोगों ने जगह जगह अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण केन्द्र पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। बच्चों को आन-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है ।

दिव्यांगजनों को मिलेगा नि:शुल्क कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण
दौसा ग्रामीण. डीवीएमएस संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन माह का कम्पयूटर एवं सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण गोलछा फैक्ट्री रोड पर सबका घर में आयोजित होगा। निदेशक नवलकिशोर भांकरी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आठवीं या दसवीं की अंकतालिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशनकार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ गायत्री नगर स्थित संस्था कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान नि:शुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी होगी। वहीं स्टाईफण्ड के रूप में 5 हजार रुपए भी खाते में जमा कराए जाएंगे।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर
लालसोट . कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया की बैठक रविवार को जगदम्बा कॉलोनी में हुई। इसमें पार्टी का प्रचार प्रसार करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कमल मीना, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू बिनोरी, श्यामसिंह मीना, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार गुप्ता, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंशुल सोनी, पं.स. सदस्य मालूसिंह, श्याम राडा इत्यादि ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। (नि.सं.)

Published on:
05 Nov 2018 11:03 am