मेरठ

कैंसर पीडि़त वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंच गए और शव को देख बिलख पड़े।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2017, 8:55 PM IST
Cancer sufferers die of gruesome train injuries
Cancer sufferers die of gruesome train injuries

बांदीकुई. भरतपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर बिवाई स्टेशन के समीप शनिवार सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जीआरपी प्रभारी रमनलाल ने बताया कि मोहनलाल बैरवा (65) पुत्र गोवर्धन निवासी बिवाई लम्बे समय से कैंसर से पीडि़त था। बताया जा रहा है कि कैंसर से परेशान होकर मोहनलाल ट्रेन के आगे आ गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंच गए और शव को देख बिलख पड़े। इससे माहौल गमगीन हो गया। (ए.सं.)

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान