दौसा

शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च, जगह-जगह दी श्रद्धांजलि

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Feb 18, 2019
mahwa mla
शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च, जगह-जगह दी श्रद्धांजलि

दौसा. पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार रात बनियाना के नवयुवक मंडल के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर व भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गौरीशंकर सोनी, शेरसिंह गुर्जर, सागर शर्मा, महेंद्र, सुरेंद्र, शुभम राजपूत आदि मौजूद थे।


पं. दीदयाल उपाध्याय स्मृति युवा मंच के तत्वावधान में गांधी तिराहे पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। लाध्यक्ष रेणुका शर्मा ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताया। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बटवाल, प्रदेश संयुक्त मंत्री निशा नागर, प्रदेश युवामंच मंत्री जितेन्द्र शास्त्री, युवा मंच जिलाध्यक्ष हरिओम शास्त्री, सागर लाटा, भावना शर्मा, रूपकंवर, कलावती गुप्ता, सपना मीना, सुमित्रा चौधरी, शशि जैमिनी आदि मौजूद थे।


बलराम सत्संग मण्डल के ओर से रविवार को गुप्तेश्वर रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ओमप्रकाश गुप्ता के मकान के सामने मनसा माता मंदिर में सत्संग आयोजित किया गया। जगदीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में संत घनश्याम दास सहित अन्य लोगों ने पुलवामा में आतंकी हमले के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार गायत्री परिवार परिवार के तत्वावधान में शक्तिपीठ पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घनश्याम रावत, हरिनारायण, रमेशचन्द राजेश, बनवारीलाल, कैलशचन्द्र, रामेश्वर शर्मा, केदारप्रसाद गर्ग, रामजीलाल गुप्ता, विजेन्द्रसिंह आदि मौजूद थे।


समीपवर्ती ग्राम पंचायत श्यालावास में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीदों की शहादत में रविवार को राजेन्द्र बारवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

वीरांगनाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि


महुवा ग्रामीण. यहां राजकीय टीकाराम पालीवाल विद्यालय स्थित शहीद स्थल पर क्षेत्र की वीरांगनाओं और पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रेस क्लब ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपखण्ड अधिकारी योगेश डागुर, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्रसिंह शेखावत, विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, नगर पालिका चेयरमैन विजयशंकर बोहरा, थाना अधिकारी अमित चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक वीरांगनाओं ने नम आंखों से शहीद स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान हर्ष अवस्थी, खेम किवडिया,दीपक केसरी, डब्बू जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे। युवाओं द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। दलित आदिवासी युवा संघ के गणेश समलेटी के नेतृत्व में कैण्डल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इसी प्रकार मुस्लिम समाज द्वारा शहीद सैनिकों के लिए कैण्डल मार्च निकाला गया। जहां जयपुर बस स्टैण्ड से लेकर तहसील रोड, मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष शानू मम्मू खान, सादिक सैफी, आबिद कुरैशी, मोहसिन कुरैशी, आसिफ , फारुख कुरैशी, इमरान कुरैशी सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी प्रकार परशुराम सेना ने अध्यक्ष लोकेश अवस्थी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।


निकाली तिरंगा यात्रा


महुवा. मुस्लिम समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च व तिरंगा रैली निकाली। कैंडल मार्च मम्मू पैलेस से होते हुए कस्बे के तहसील रोड, मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। शहीद स्मारक पहुंच कर सभी लोगों ने कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शानू मम्मू खान,सादिक सैफी, आबिद कुरैशी, मोहसिन कुरैशी, आसिफ महुवा, शाकिर हुसैन, लाला मंसूरी, फरमान कुरैशी, शरीफ खान, फरीद अब्बासी, इरफान खान, गबरू खान, हसनु आदि थे।

Updated on:
18 Feb 2019 09:13 am
Published on:
18 Feb 2019 09:13 am