
बांदीकुई. नगरपालिका परिसर में बुधवार शाम एलईडी लाइट लगाने की शुरुआत की गई। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्र अब शाम होते ही दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में साढ़े चार हजार विद्युत खंभे चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए दो हजार एलईडी आ गई हैं। प्रत्येक 50 एलईडी पर एक टाइमर स्विच लगेग।
इधर, एलईडी उद्घाटन समारोह फीका रहा। आयोजन के लिए ऑडिटोरियम में पाण्डाल एवं कुर्सियां लगाई गई, लेकिन लोगों ने समारोह में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाण्डाल खाली पड़ा रहा। विधायक डॉ. अलकासिंह गुर्जर भी जयपुर में बैठक होने के कारण समारोह में नहीं आईं। ऐसे में आनन-फानन में नगरपालिका चेयरमैन ने ही एलईडी लाइट का बटन दबाकर एवं पट्टिका का लोकार्पण कर उद्घाटन किया।
इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, पार्षद बाबूसिंह गुर्जर, मुकेश माल, महेश यादव, दिनेश जांगिड़, सुरेन्द्र मीणा, होशियारसिंह कर्दम, रमेशचंद सैनी, बनवारीलाल बैरवा, पुष्पा डोई, संतोष महावर, कल्पना तिवाड़ी आदि पार्षद मौजूद थे। (ए.सं.)