दौसा

मोक्षधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

लोगों ने बढ-चढ़कर सहयोग किया
2 min read
Jun 25, 2018
Cleanliness drive launched in Mokshadham
मोक्षधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

दौसा. अपना घर सेवा समिति की ओर से फलसे वाले बालाजी के समीप तिवाडियोंं वाले श्मशान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान नवनिर्मित हॉल, बरामदों एवं परिसर की साफ-सफाईकी गई। इससे वहां का स्वरुप निखरा हुआ नजर आया। संयोजक प्रभुनारायण गुर्जर ने बताया कि 29 जून को भरतपुर आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर
रामबाबू विजय, अनिल गर्ग, उम्मेदसिंह, गोकुलचन्द बैनाड़ा, बृजराजकिशोर शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, अखिलेश कुमार, रामकिशोर गुप्ता आदि ने बढ-चढकर सहयोग किया। अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवाडी ने सभी का आभार जताया।

समस्याओं का निस्तारण
गीजगढ़. ग्राम पंचायत अचलपुरा के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार शिविर में एसडीएम अशोक त्यागी ने ग्रामीणों की बिजली,पानी सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया। सरपंच पंखीदेवी मीणा, अंगदराम मीणा आदि मौजूद थे ।

रोजगार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
दौसा . एनएसयूआई की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय सदस्य हरिमोहन आजाद ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 15 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी। वहीं केन्द्र सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार रोजगार देने में विफल रही है। ऐसे में युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराने चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल खेड़ली, पिन्टू मलारणा, देवेन्द्र पाड़ली, सुशील गुर्जर, वासुराज मिश्रा आदि मौजूद थे।

कॉलेजों में आवेदन के लिए अंतिम तिथि
दौसा. राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है। ऑनलाइन की अंतिम तिथि 25 जून होने से आवेदन सोमवार शाम तक ही स्वीकार होंगे। इसके बाद प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अभी तक कॉलेज में बी. कॉम संकाय के अलावा सभी संकायों में आवेदन सीटों सेे कई गुना अधिक आवेदन आए है। पं. नवलकिशोर शर्मा पीजी व संत सुदरदास महिला महाविद्याल में बी.कॉम संकाय में महज एक तिहाई आवेदन प्राप्त हुए हैं। तो दूसरी तरफ निजी कॉलेजो में आधी सीटों पर आवेदन नहीं आए है। सरकारी कॉलेजों की प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद निजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

Published on:
25 Jun 2018 10:35 am