
बांदीकुई. ग्राम पंचायत पीचूपाड़ा कलां के राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय नारायणपुरा में शनिवार को प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच विवाद हो गया। ऐसे में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और मुख्य द्वार पर एकत्र होकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच नाराजगी जताई। सूचना पर थाना पुलिस व पंचायत शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने मौके पर पहुंच समझाइश कर मामला शांत किया।
Controversy in headmaster-teacher, students boycott classes
प्रधानाध्यापक रामचरण ने बताया कि शिक्षक सुदेश शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने पर टोका तो नागवार गुजरा। बाद में समझाइश कर मामला शांत कर दिया। जबकि शिक्षक सुदेश कुमार का कहना है कि उसे विद्यालय के कई काम सौंप रखे हैं। ऐसे में छात्रवृत्ति से जुड़ा अतिरिक्त काम देकर परेशान किया जा रहा है। जबकि यह काम किसी अन्य शिक्षक को दिए जाने की बात कहने पर प्रधानाध्यापक को सहन नहीं हुआ और विवाद करने पर उतारू हो गए। पंचायत शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच विद्यालय से जुड़े कार्य को लेकर कहासुनी हो गई थी। विद्यालय पहुंच समझाइश कर कक्षाएं शुरू करा दी गई।
छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से
मानपुर. कस्बे के राजकीय बालिका उ"ा माध्यमिक विद्यालय में रविवार से 6 4 वीं छात्रा वर्ग जिला स्तरीय प्रथम समूह वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्रधानाचार्य मीरा मीना ने बताया कि एक से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाली 17 व 19 वर्षीय छात्राओं की प्रथम चरण की खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे प्रधान बदाम सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बैरवा करेंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की प्रतियोगिता 6 से 9 सितंबर तक होगी।
लालसोट. गोपालपुरा गांव के न्यू सुबोध विद्या मंदिर उ'च माध्यमिक विद्यालय में रविवार से शिक्षा विभाग की 6 4 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र-छात्रा 14 वर्ष) का आयोजन होगा। विद्यालय के निदेशक बरदाराम मीना ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना होंगे।अध्यक्षता जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण माली करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख गीता खटाना होंगी। (नि.प्र.)