दौसा

भीषण गर्मी में कर रहे कूल-कूल

रेलवे स्टेशन पर संचालित ठण्डे पानी की प्याऊ
1 minute read
Jun 08, 2018
Cool-cooling in hot summer
hot wave warning in madhya pradesh

यात्रियों को पानी पिलाया

दौसा.

रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय मीणा महासभा की ओर से संचालित ठण्डे पानी की प्याऊ साधारण कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल रही है।

अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर के निर्देश पर गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष महावीर डोई, जिलाध्यक्ष करतारसिंह माल, हेमराज जौपाडा, समयसिंह, भवानीसिंह, सुमेर दिवाकर, रविकांत, लक्ष्मण लवाण, प्रेमसिंह, राहुल खेडली आदि यात्रियों को पानी पिलाया।
मीणा महासभा जिला महामंत्री महेन्द्र मीना ने बताया कि शिवपाल गुर्जर की ओर से पानी के टेंकर देने की घोषणा की है। शुक्रवार को लायंस क्लब की ओर से पानी पिलाने में सहयोग किया जाएगा।

हेलमेट लगाकर चलाएं बाइक
लालसोट. शहर के नेहरू गार्डन में आयोजित सीएलजी की बैठक में सदस्यों व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना ने कहा कि आमजन अगर यातायात नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं में भारी कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार भी हेलमट पहन कर वाहन चलाएं। पालिकाध्यक्ष जगदीश सैनी, पार्षद कमलेश सैनी, दीपक चौधरी मौजूद थे। (नि.प्र.)


विक्षिप्त को पहुंचाया अपना घर
दौसा. शहर के गिरिराजधरण मन्दिर के समीप से एक विक्षिप्त को अपना घर आश्रम बस्सी पहुंचाया गया। अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवाडी, सचिव रामबाबू विजयवर्गीय, अनिल गर्ग ने निरंजन शर्मा की सूचना पर रात नौ बजे पहुंचकर विक्षिप्त को एम्बुलेंस से आश्रम पहुंचाया। आश्रम मैनेजर नरेन्द्र शर्मा ने पहुंचकर सदर थाने में आवश्यक कार्रवाई पूरी करवाई। संयोजक प्रभुनारायण ने बताया कि अभी तक 13 विक्षिप्तों को आश्रम पहुंचाया गया है।
दौसा. हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड की ओर से चल रहे अभिरूचि एवं कौशल विकास शिविर का मानस फाउण्डेशन के स्नेहा जैन एवं जैस्मिन ने अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद 180 संभागियों को मानसिक तनाव से उबरने के बारे में जानकारी दी। मुकेश सैनी, कैम्प प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद, चन्द्रप्रकाश शर्मा, कालूलाल मौजूद थे।

Published on:
08 Jun 2018 11:13 am