दौसा

फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 22 पॉजिटिव मिले

Corona explosion occurred again, 22 positives found- जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 500 के पार

2 min read
Aug 25, 2020
फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 22 पॉजिटिव मिले

दौसा. जिले में प्रशासनिक ढिलाई से अब कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फिर एक बार बड़ी तादाद में कोरोना मरीज मिले। जिले के हर हिस्से में कोरोना ने पांव पसार लिया है। इसी का नतीजा है कि कुल मरीजों की संख्या अब 502 हो गई है। सुबह 22 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चिकित्सा महकमे व प्रशासन में हडक़म्प मच गया। मरीजों की सूचना जुटाकर मौके पर चिकित्सा टीम पहुंची। किसी को कोविड वार्ड में तो किसी को होम क्वारंटीन कर उपचार शुरू कराया। वहीं संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच कर होम आइसोलेशन के लिए पाबंद किया गया। जानकारी के अनुसार 3 महुवा, 1 लालसोट, 4 दौसा, 11 बांदीकुई, 1 भांडारेज व 2 मरीज बालाजी मोड़ पर पॉजिटिव पाए गए। दौसा शहर में नेहरू पार्क के पीछे वाली गली में एक ही परिवार के दो जने कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Corona explosion occurred again, 22 positives found

परिवार होटल व खादी-बीज के व्यवसाय से जुड़ा है। 67 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार, खांसी-जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने पर 23 अगस्त को कोरोना जांच कराई। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में जयपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। सम्पर्क में आए आठ परिजनों को चिह्नित किया है। इसी परिवार में 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक को स्वाद व गंध का पता नहीं लगने की शिकायत है। सम्पर्क में आए 10 परिजनों को चिह्नित किया है। वहीं पुरानी सब्जी मंडी निवासी एक पटाखा व्यवसायी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। तीन-चार दिन से तबीयत खराब होने पर व्यवसायी ने जांच कराई थी। होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं अशोक नगर में एक महिला पॉजिटिव निकली है। बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन कराने से पूर्व कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का घर पर ही उपचार किया जा रहा है।

Corona explosion occurred again, 22 positives found


इधर, जिले में अब तक 24 हजार 651 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 566 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीमों ने अब तक 53 हजार 88 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 51 हजार 815 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 1273 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 2349 घरों के 17 हजार 847 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कुल 432 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। जिले में मंगलवार को कुल 395 सैम्पल लिए गए। इनमें दौसा 33, महुवा 106, सिकराय 109, बांदीकुई 68 व लालसोट में 47 जनों की जांच की गई।

Corona explosion occurred again, 22 positives found

फैक्ट फाइल
माह कुल केस
अप्रेल 20
मई 30
जून 91
जुलाई 181
अगस्त 180

Corona explosion occurred again, 22 positives found

Published on:
25 Aug 2020 07:30 pm
Also Read
View All