दौसा

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, 10 नए केस मिले

Corona-infected elderly woman dies, 10 new cases found: जिले में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 465 हो गया

2 min read
Aug 22, 2020
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, 10 नए केस मिले

- जिले में बढ़ता संक्रमण
दौसा
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई तथा दस नए केस भी सामने आए। मौके पर पहुंची चिकित्सा टीमों ने मरीजों का उपचार शुरू करवाकर सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित किया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 465 हो गया है। 409 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं।

Corona-infected elderly woman dies, 10 new cases found


चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला के 11 अगस्त को सांस लेने में परेशानी व हृदयघात हुआ था। दौसा जिला अस्पताल में दिखाने के बाद परिजन जयपुर ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। इस बीच महिला कोरोना संक्रमित भी पाई गई। ऐसे में शनिवार को मौत होने पर जयपुर में ही नगर निगम के माध्यम से अंतिम संस्कार हो गया। सम्पर्क में आए परिजनों की भी जांच की गई है।

इसके अलावा दौसा के झालरा का बास में बांदीकुई के एक निजी कॉलेज का प्राचार्य कोरोना संक्रमित पाए गए। 5 दिन से उन्हें बुखार व खांसी होने पर उपचार चल रहा था। 21 अगस्त को कोरोना जांच कराई गई, जिसमें पॉजिटिव पाए गए। सम्पर्क में आए करीब एक दर्जन परिजनों व कॉलेज के कार्मिकों को चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए चिह्नित किया।


इसी तरह रजवास बसवा, गुढ़ाकटला व बिलौना कलां में एक-एक तथा बांदीकुई में 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं जिले में अब तक 23 हजार 436 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 449 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीमों ने अब तक 51 हजार 873 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 51 हजार 489 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 384 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 1542 घरों के 19 हजार 524 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है।


कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार


महुवा. थाना इलाके के अंछापुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक घायल की उपचार के दौरान मौत होने के बाद वह कोरोना संक्रमित मिलने पर शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कराया गया। पुलिस के अनुसार अंछापुरा में भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें दो जनों गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था। जहां घायल मदनमोहन सैनी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश बैरवा ने बताया कि मृतक के परिजनों व अन्य लोगों को पीपीई किट पहनाकर दाह संस्कार में शामिल होने दिया गया। अंतिम संस्कार मे शामिल सभी लोगों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किए गए।

Corona-infected elderly woman dies, 10 new cases found

Published on:
22 Aug 2020 07:15 pm
Also Read
View All