दौसा

राजस्थान में एम्बुलेंस से गो तस्करी: पुलिस ने पीछा किया तो एम्बुलेंस छोड़ भागे, अंदर ठूंस रखी थी गाय

Cow Smuggling In Rajasthan: पुलिस को एक नीली बत्ती की एम्बुलेंस गाड़ी में गोतस्करों द्वारा गाय लेकर जाने की सूचना मिली। रात करीब दो बजे बनियाना के गांव मटवास में पुलिस की गाड़ी का पीछा देखकर गो तस्कर अन्य रास्तों से भगाने लगे।

less than 1 minute read
Aug 07, 2024

Dausa News: बनियाना (लवाण)। थाना पुलिस ने बनियाना ग्राम पंचायत के गांव मटवास में भरतपुर नम्बर नीली बत्ती एम्बुलेंस का टायर फटने व पुलिस द्वारा पीछा करने पर गो तस्कर गाड़ी को छोड़कर भाग छूटे। पुलिस ने गाड़ी से गाय व एक देशी कट्टा बरामद किया है।

थाना प्रभारी गोपाललाल शर्मा ने बताया कि नीली बत्ती की एम्बुलेंस गाड़ी में गोतस्करों द्वारा गाय लेकर जाने की सूचना मिली। रात करीब दो बजे बनियाना के गांव मटवास में पुलिस की गाड़ी का पीछा देखकर गो तस्कर अन्य रास्तों से भगाने लगे, लेकिन टायर के फटने से गाड़ी रुक गई और पुलिस को आते देख तस्कर खेतों में भाग छूटे।

पुलिस ने गाड़ी से गाय को उतार कर घायलावस्था में गौशाला भिजवाया और गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें देशी कट्टा व डंडे मिले। पुलिस उस गाड़ी को थाने पर ले आई और गो तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई। इस गाड़ी पर भरतपुर जिले की नम्बर प्लेट लगी हुई है। थाना प्रभारी गोपाल लाल शर्मा ने कहा की गो तस्कर अब बड़े वाहनों की जगह छोटे वाहन काम में लेने लगे हैं। एम्बुलेंस भी काम में ले रहे हैं।

Published on:
07 Aug 2024 11:04 am
Also Read
View All

अगली खबर