
फाइल फोटो- पत्रिका
Dausa News: होली पर्व पर बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप लगाएगी, जिससे पूर्वी भारत से जयपुर क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
ट्रेन मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलसेवा में 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान तथा 6 साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की है, ताकि त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।
Updated on:
13 Feb 2026 06:20 pm
Published on:
13 Feb 2026 06:20 pm
