12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026-27: नागौर और डीडवाना-कुचामन के लिए खुला सौगातों का पिटारा, जानें किसे क्या मिला

राजस्थान बजट 2026-27 में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पर्यटन क्षेत्र में भारी निवेश की घोषणा की गई है।

3 min read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026, Rajasthan Budget 2026 Latest News, Rajasthan Budget 2026 Update News, Rajasthan Budget 2026 Today News, राजस्थान बजट 2026, राजस्थान बजट 2026 लेटेस्ट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 अपडेट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 टुडे न्यूज, New College, New College in Rajasthan, New College in Balotra, Agriculture College, Agriculture College in Rajasthan, Agriculture College in Bharatpur

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी। फोटो- पत्रिका

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए राजस्थान बजट 2026-27 में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के विकास को नई ऊंचाई देने की कोशिश की गई है। इस बजट में सड़क, उद्योग, पर्यटन, कृषि, पशुपालन विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए बड़े निवेश की घोषणा की गई है।

करीब एक हजार आठ सौ करोड़ रुपए की लागत से प्रदेशभर में सड़क कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें नागौर व डीडवाना कुचामन जिले की एक दर्जन से अधिक सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा जिले में रेलवे फाटकों पर तीन आरओबी बनाए जाएंगे, वहीं तीन आरओबी की डीपीआर तैयार करने की घोषणा की है।

सड़क निर्माण व उन्नयन कार्य

प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रमुख रूप से निम्न सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।

  • 4 करोड़ 21 लाख रुपए से मेड़तासिटी क्षेत्र के जारोड़ा से बुटाटी धाम वाया सिरसला तक 12 किमी सड़क निर्माण।
  • 19 करोड़ रुपए से डेगाना क्षेत्र के चिकनास से ईग्यासनी (एनएच-58) वाया सारसण्डा-निम्बोला कला-बच्छवास -पोलास 19 किमी सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा।
  • 22 करोड़ 70 लाख रुपए से मकराना क्षेत्र में माताभर दिल्ली चौराहा से मकराना बाईपास से मकराना उपजिला चिकित्सालय होते हुए बनाराम गुर्जर की ढाणी पलाडा रोड, जूसरिया से बूडसू उपतहसील से तहसील तक, गच्छीपुरा से वाया गेहडाकलां-बेसरोली-मामडोली-सबलपुर-बोरावड़ की 23.5 किमी सड़क का निर्माण।
  • डीडवाना कुचामन जिले में 5 करोड़ रुपए से निम्बी जोधा से मालगांव-सिकराली-तिपनी-ढिंगसरी-रोजा-सिलनवाद तक 25 किमी सड़क निर्माण।
  • जायल क्षेत्र 5 करोड़ 10 लाख रुपए से एसएच-90 खाटू से कूड़ास, बरनेल, जायल, राजोद, छापड़ा, कमेडिया डोडू, लालगढ तक सड़क निर्माण।
  • खींवसर क्षेत्र में 2 करोड़ 50 लाख रुपए से नारवा खुर्द खेतेश्वर सर्किल से हनुमान नगर रोड़ फांटा होते हुए लूणावास गांव तक 8 किमी डामर सड़क निर्माण कार्य।
  • खींवसर क्षेत्र में 2 करोड़ 80 लाख रुपए से हिलोड़ी से कंकड़ाय तक डामर 8 किमी सड़क निर्माण कार्य।
  • खींवसर क्षेत्र में 90 लाख रुपए से भेड-आकला सड़क से मांगलियों बिश्नोईयों की ढाणी तक सड़क निर्माण।
  • खींवसर क्षेत्र में 1 करोड़ 20 लाख रुपए से भेड चावण्डिया सड़क से मेघवाल बिश्नोईयों की ढ़ाणी तक सड़क निर्माण।
  • खींवसर क्षेत्र में 75 लाख रुपए भेड़ गांव से सुगनाराम मेघवाल की ढाणी होते हुए शिवपुरा सड़क तक सड़क निर्माण।
  • खींवसर क्षेत्र में 60 लाख रुपए भूण्डेल-मांडेलिया डामर सड़क से करमसोतों की ढाणियां, श्रीयादे नगर तक 2 किमी डामर सड़क निर्माण।
  • 2.50 करोड़ रुपए से रेण से निम्बोला वाया पंचकूटा की ढाणी तक 4.8 किमी सड़क निर्माण।
  • 5 करोड़ रुपए से जायल से झलालड़ मेहरवास तक 10 किमी सड़क निर्माण।
  • डीडवाना-कुचामन जिले के 6.75 करोड़ रुपए से नावां में श्यामगढ़ (एमडीआर-192) से एसएच 2सी वाया कांटिया बरजन तक 15 किमी सड़क निर्माण।

रेलवे फाटकों पर आरओबी निर्माण

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में 15 रेलवे क्रॉसिंग फाटकों पर आरओबी और आयूबी बनाए जाएंगे। इसमें नागौर जिले के डेगाना-मेड़ता खण्ड में एलसी-99 पर आरओबी के लिए 56 करोड़ 86 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार बीकानेर-मेड़ता खण्ड में एलसी-60 (नागौर शहर के डीडवाना बाइपास फाटक) पर 45 करोड़ 30 लाख रुपए से आरओबी निर्माण की स्वीकृति दी है। मेड़ता रोड-जोधपुर खण्ड पर एलसी-113 पर आरओबी के लिए 42 करोड़ 96 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

तेजाजी पैनोरमा का होगा विकास

राजस्थान को वर्ष 2047 तक एक ग्रामीण, वैश्विक व इको ट्यूरिज्म तथा सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के साथ-साथ हैरिटेज संरक्षण व धार्मिक पर्यटन सम्बन्धी विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत नागौर खरनाल में वीर तेजाजी पैनोरमा का विकास होगा। घाटवा (नावां) स्थित घाटेश्वर महादेव मंदिर में विकास कार्य कराए जाएंगे। तेजाजी पैनोरमा की दुर्दशा को लेकर पत्रिका ने कई बार समाचार प्रकाशित किए।

कृषि : अश्वगंधा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

ईपीएस - विशिष्ट एग्राे प्रोसेसड प्रोडक्टस को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तथा इनसे जुड़े कृषकों को बेहतर मूल्य दिलवाने की दृष्टि से नागौरी अश्वगंधा को ‘राज गिफ्ट’ (जीआई टैग का उत्पादन और आजीविका में परिवर्तन) प्रारम्भ किया जाएगा।
इ्पीएस - मूंडवा में विशिष्ट पान-मैथी यार्ड विकसित कर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। पान मैथी मंडी को लेकर पत्रिका ने समय-समय पर समाचार प्रकाशित किए।

पशुपालन क्षेत्र को सौगातें

इसके साथ कितलसर (डेगाना), हरसोलाव (मेड़तासिटी) पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। इसी प्रकार कठोती (जायल) के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा। डीडवाना कुचामन के रेवासा दलेलपुरा (नावां)- में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोला जाएगा।

औद्योगिक विकास

वित्त मंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की यात्रा को निरन्तर जारी रखने की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर नवीन औद्योगिक पार्कों की स्थापना तथा अन्य आधारभूत कार्य करवाने की घोषणा की है, जिसमें डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने तथा परबतसर में ही लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए भूमि आवंटित की गई है।