उपखण्ड अधिकारी हिम्मतसिंह ने बुधवार दोपहर महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
बांदीकुई. उपखण्ड अधिकारी हिम्मतसिंह ने बुधवार दोपहर महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इससे विभागीय कार्मिकों में खलबली मच गई।
उन्होंने सर्वे में चिह्नित बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जोडऩे के निर्देश दिए। महिला पर्यवेक्षकों को नियत समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार की हिदायत दी।
उन्होंने कार्यालय परिसर में बिखरी गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने यशोदा पुरस्कार में भेजे गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम को लेकर चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ली।
एसडीओ ने केन्द्रों पर मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता की जांच करने एवं तोलकर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों का केन्द्रों पर नियमित ठहराव एवं नामांकन बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेश कुमार मीणा, पर्यवेक्षक प्रज्ञासिंह फौजदार एवं प्रेरणा घीया से संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।