दौसा

दौसा: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, होमगार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार जने गिरफ्तार

खनन माफिया ने चलते ट्रैक्टर से बॉर्डर होमगार्ड को गिराकर किया था हमला, मौत होने पर खनिज विभाग ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

2 min read
Sep 22, 2020
दौसा: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, होमगार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार जने गिरफ्तार

मंडावर(दौसा). खनन विभाग की टीम के बॉर्डर होमगार्ड भवानीसिंह को गढ़ हिम्मतसिंह के समीप खनन माफियाओं द्वारा चलते ट्रैक्टर से धक्का मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लालसिंह राजपूत ने बताया कि खनिज विभाग के बॉर्डर होमगार्ड को जान से मार देने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक हितेश पुत्र शम्भू निवासी झोपड़ीन को महुवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा अन्य आरोपी ट्रैक्टर चालक साजिद मेव निवासी मानवी थाना रामगढ़ जिला अलवर को तसई से, जमशेद निवासी नंगला मतवा तहसील कठूमर जिला अलवर व ट्रैक्टर चालक हरसिद्दीन पुत्र काजी खान निवासी नंगला मतवा तहसील कठूमर जिला अलवर को कटहैड़ा मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर को खनन विभाग की टीम आए दिन हो रहे बाण गंगा नदी में अवैध बजरी खनन की रोकथाम ले लिए पांच कर्मचारी सहित पुलिस जाप्ता दौसा से कार्रवाई करने मंडावर थाना क्षेत्र में पहुंची। वीरासना से गढ़ हिम्मतसिंह की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई के दौरान अवैध बजरी खनन से भरे चार ट्रेक्टर- ट्रॉलियों को खनन विभाग की टीम ने रुकवाया। जिन्हें जब्त कर बॉर्डर होम गार्डों के साथ मंडावर थाने में भिजवाया जा रहा था।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक सहित कार एवं एक जीप में सवार लोगों ने जब्त ट्रैक्टर में बैठे होमगार्ड भवानी सिंह पुत्र ध्रुवसिंह निवासी तामलोद जिला बाड़मेर को चलते ट्रैक्टर से धक्का देकर गिरा दिया था। उसे मंडावर के चिकित्सकों ने दौसा जिले अस्पताल रैफर कर दिया था। हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण होमगार्ड ने दौसा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। जिसे लेकर उसी दिन देर रात्रि जिला कलक्टर के निर्देश पर खिनज विभाग के सर्वेयर विश्राम मीना व कार्यादेशक रमेशचंद ने आधा दर्जन खनन माफियाओं के खिलाफ विभाग के होमगार्ड भवानीसिंह की हत्या का मामला दर्ज कराया था।

Published on:
22 Sept 2020 06:21 pm
Also Read
View All