दौसा

दौसा. बहरावंडा ग्राम पंचायत सरपंच गिरफ्तार

- उम्र संबंधी तथ्य छिपाकर चुनाव लडऩे का मामला

2 min read
May 29, 2021
बहरावंडा सरपंच रामफूल मीणा

दौसा. सिकन्दरा थानांतर्गत बहरावंडा ग्राम पंचायत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सिकंदरा की विशेष टीम ने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपी वर्तमान सरपंच रामफूल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच ने संतान की उम्र संबंधित तथ्यों को छुपाकर चुनाव लड़ा था। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर हवासिंह घुमरिया व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान, मानपुर सीओ संतराम मीणा, सिकंदरा थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस पर टीम ने सरपंच चुनाव 2020 में फर्जी तरीके से पुत्र के उम्र संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुनाव लडऩे और चुनाव जीतने वाले ग्राम पंचायत बहरावंडा के वर्तमान सरपंच रामफूल मीणा को गिरफ्तार किया। इस मामले में सरपंच चुनाव में दूसरे नंबर पर प्रत्याशी रही शिखा मीणा ने रामफूल मीणा के खिलाफ आवेदन पत्र में संतान संबंधित तथ्य छुपाने को लेकर जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कराया था।
यह था मामला -
वर्तमान सरपंच रामफूल मीणा पुत्र हरसहाय निवासी बहरावंडा पंचायती राज चुनाव 2020 के आम चुनाव में आरोपी सरपंच ने राज चुनाव आयोग के नियम दो से अधिक संतान नहीं होने की अवेलहना करते हुए चौथी संतान संजय कुमार मीणा का जन्म 6 साथ 1996 में होने के उपरांत भी आरोपी ने पंचायत आम चुनाव में ग्राम पंचायत बहरावंडा सरपंच पद के लिए आवेदन रिटर्निंग अधिकारी को पेश किए। आवेदन में 1995 के बाद कोई संतान नहीं होना अंकित किया था।जबकि आवेदन में आरोपी द्वारा अपनी एक संतान सजंय मीना की फर्जी जन्म दिनांक 15मार्च 1995 अंकित करते हुए फार्म भर के चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। पुलिस टीम में थानाधिकारी कमलेश कुमार, कमल छाबड़ी, सुरज्ञान सिंह, कमल सिंह आदि शामिल थे।

दुर्घटना में एक घायल
खेड़ला. मुख्य बस स्टैंड पर केंटर की टक्कर से राहगीर अतर सिंह पुत्र हरिकिशन घायल हो गया। मौके पर मौजूद होमगार्ड सियाराम सिंह व गुटेरी सिंह ने घायल को खेड़ला पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. गोपाल सिंह ने उपचार के बाद महुवा रैफर कर दिया। केंटर चालक व खलासी को होमगार्ड जवान और सलेमपुर थाना पुलिस ने पकड़ लिया।

Published on:
29 May 2021 02:14 pm
Also Read
View All