दौसा

दौसा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, पत्थरों से वार कर वाहन के शीशे तोड़े, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दौसा जिले के बैजूपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर नगदी लूट की और चौपहिया वाहन के शीशे पत्थरों से तोड़ दिए। इस घटना की शिकायत मंडल अध्यक्ष ने बैजूपाड़ा थाने में दर्ज कराई।
less than 1 minute read
Jan 20, 2026
Feature image
क्षतिग्रस्त वाहन: फोटो पत्रिका

बांदीकुई (दौसा)। बैजूपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर नकदी लूट की और चौपहिया वाहन के शीशे पत्थरों से तोड़ दिए। इस घटना की शिकायत मंडल अध्यक्ष ने बैजूपाड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ चिंटा मीना, दिलीप मीणा पातर खेड़ा सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा सोमवार रात लगभग 10 बजे बांदीकुई से अपने गांव पातरखेड़ा लौट रहे थे। कानेटी स्कूल तिराहे पर चार-पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा दी और उन्हें बाहर निकालकर धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने उनकी जेब के पर्स से 21 हजार रुपए लूट लिए और वाहन के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

मंगलवार को मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैजूपाड़ा तहसीलदार संतोष गुप्ता और थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा, राष्ट्रीय मीणा महासभा अध्यक्ष मुकेश झूथाहेड़ा, उप प्रधान धर्मेंद्र मीणा, महामंत्री घनश्याम ढिगारिया, शिवचरण झूथाहेड़ा, जलसिंह कोठीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated on:
20 Jan 2026 05:47 pm
Published on:
20 Jan 2026 05:47 pm