दौसा

दौसा कलक्टर पहुंचे अस्पताल, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर जताई नाराजगी

जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

less than 1 minute read
Jul 22, 2020
दौसा कलक्टर पहुंचे अस्पताल, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर जताई नाराजगी

दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बुधवार को रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने महिलाओं की भीड़ देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने के लिए सुरक्षा गार्ड लगवाने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने अस्पताल परिसर का जायजा लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने व साफ-सफाई रखने को कहा। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को समय पर आवश्यक सामग्री, खान-पान की पूर्ण व्यवस्था रखने सहित आवश्यक सावधानियां बरती जाए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएल मीना ने चिकित्सालय के स्टाफ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबन्धक राजकुमार शर्मा, डॉ. सीएल मीना, डॉ. दीपक शर्मा सहित अन्य चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।

हमलावरों को पकडऩे की मांग
दौसा . अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ ने जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर ग्राम माहरिया में लड्डू लाल स्वामी के परिजनों पर हुए हमले के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जगदीशप्रसाद वैष्णव, बाबूलाल, बनवारीलाल, सुनील, हनुमान दास वैष्णव आदि ने बताया कि हमलावरों के खुले घूमने से परिवार भयभीत है। ऐसे में सुरक्षा प्रदान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Published on:
22 Jul 2020 10:02 pm
Also Read
View All