दौसा

दौसा: विदा हो रहा कोरोना, पॉजिटिव दर आ पहुंची 1.58 प्रतिशत पर

जिले में मिले मात्र 6 पॉजिटिव, अब 562 एक्टिव केस, एक की मौत

2 min read
May 28, 2021
दौसा: विदा हो रहा कोरोना, पॉजिटिव दर आ पहुंची 1.58 प्रतिशत पर

दौसा. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन टूटने से अब खतरा अब टलता जा रहा है। खासकर नए केस अब बहुत कम मिल रहे हैं। ऐसे में चर्चा होने लगी है कि क्या कोरोना की दूसरी लहर विदा हो चली है। हालांकि अधिकारी अभी पूरी तरह सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। वहीं कोरोना के पुराने मरीज जो वार्ड में या फिर जयपुर में भर्ती है, उनकी तबीयत में सुधार कम हो रहा है। यही कारण है कि अभी एक्टिव केसों में तेजी से कमी नहीं आ रही है।

जिले में शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 380 जनों की रिपोर्ट में से मात्र 6 जने कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं दौसा निवासी 50 वर्षीय महिला प्रेमदेवी की मौत हो गई है। हालांकि सीएमएचओ से जारी रिपोर्ट में पिछले चार दिन से मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है, जबकि ऐसा एक भी दिन नहीं निकल रहा है जिस दिन कोरोना से किसी ना किसी की मौत नहीं हो रही है। सीएमएचओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हजार 232 हो चुकी है। इनमें से 12 हजार 615 जने रिकवर हो चुके हैं। अब 562 जने ही एक्टिव है।

दो ब्लॉकों में एक भी पॉजिटिव नहीं
कोरोना सैंम्पलों की जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को बांदीकुई एवं महुवा में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इससे लोगों में राहत है। वहीं दौसा ग्रामीण में 3, सिकराय में 2 व लालसोट में भी 1 ही कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।

यह है ब्लॉकवार स्थिति

जिले में यदि पिछले वर्ष अप्रेल से 28 मई की स्थिति का आंकलन किया जाए तो जिले में 13 हजार 323 मरीजों में से दौसा ब्लॉक में 5 हजार261 जने पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 5063 जने रिकवर हो चुके हैं। इसी प्रकार बांदीकुई में 1339 जने पॉजिविव आ चुके हैं, जिनमें से 1847 जने रिकवर हो चुके हैं।

लालसोट में 2145 में से 2024 जने रिकवर हो चुके हैं। सिकराय ब्लॉक में 1780 में से 1688 जने रिकवर हो चुके हैं। इसी प्रकार महुवा ब्लॉक में भी 2107 जने पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें से 1993 जने रिकवर हुए। यदि ब्लॉकवार एक्टिव केसों की बात की जाए तो दौस में 180, बांदीकुई में 83, लालसोट में 108, सिकराय में 84 व महुवा के 107 जने अभी भी कोरोना की बीमार से जंग लड़ रहे हैं।

Published on:
28 May 2021 07:55 pm
Also Read
View All