दौसा

Rajasthan Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, आग का गोला बना ट्रेलर, ज़िंदा जला ड्राइवर

Dausa Highway Accident: हादसे के बाद ट्रेलर आग का गोला बन गया, जिसमें ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान रोहित मीणा के तौर पर होना सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 10:13 AM IST
delhi mumbai express way accident
Delhi Mumbai Express-way accident - File PIC


राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे की खबर है। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। जानकारी के अनुसार पीछे चल रहा ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से भिड़ गया, जिसके बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। बड़ी बात ये रही कि इस हादसे के बाद ट्रेलर आग का गोला बन गया, जिसमें ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान रोहित मीणा के तौर पर होना सामने आया है।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी तक पहुँचाया गया। वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को बीच एक्सप्रेस वे से सड़क किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारु किया गया। इससे पहले हादसे के चलते कुछ देर के लिए इस हाइवे पर यातायात भी बाधित रहा।

खबर अभी अपडेट हो रही है।

Updated on:
2 Nov 2026, 10:13 AM IST
Published on: