दौसा

हिस्ट्रीशीटर की पहले काटी नाक… फिर तोड़ी गर्दन, उतारा मौत के घाट

दौसा के बांदीकुई-मण्डावर मार्ग स्थित निजी कॉलेज के पास की घटना, 4 नामजद सहित 2 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2025, 8:13 PM IST
dausa historysheeter murder

दौसा. मंडावर थाना इलाके के बांदीकुई-मण्डावर मार्ग स्थित निजी कॉलेज के पास देर रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर की मारपीट करते हुए पहले उसकी नाक काटी, गर्दन तोड़़ सिर में अनगिनत वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया मृतक युवक हरिसिंह मीणा बालाहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

थाने पर बैठे परिजन

इधर हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित आसपास के क्षेत्र के अनेक रिश्तेदार पुलिस थाने पर एकत्र हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर बैठे रहे। बाद में पुलिस की समझाइश पर वे मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए।

तड़पा-तड़पा कर मारा

बताया जा रहा है कि बदमाशों की एक गैंग ने हिस्ट्रीशीटर हरिसिंह मीणा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे तड़पा तड़पा कर मारा। उसके शरीर पर कई जगह घसीटने के निशान थे। मृतक की नाक काटी गई थी, उसके बाद गर्दन को तोड़ा गया, वहीं सिर में अनगिनत वार किए गए। उसके शरीर के कई अंगों को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया।

छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

इधर, मृतक युवक के पिता रामखिलाड़ी मीणा ने थाने में 4 नामजद सहित 2 अन्य के खिलाफ पिंटू मीणा उर्फ हरिसिंह मीणा निवासी ग्वारकी थाना बालाहेड़ी की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी प्रवीण मीणा ने बताया कि मृतक के पिता ने छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।

Updated on:
14 Jun 2025, 8:13 PM IST
Published on: