जिला अस्पताल रैफर किया
दौसा. मानपुर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -21 पर सीकरी मोड़ के समीप देर रात करीब फलों से भरी मिनी (ट्रक) आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। इससे फलों से भरे मिनी ट्रक में सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
हैड कांस्टेबल दानसिंह ने बताया कि फलों से भरा मिनी ट्रक रात करीब साढ़े 12.30 बजे जयपुर से महुवा की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से किसी वाहन की टक्कर मारने से फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन जा भिड़ा। दुर्घटना में मिनी ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान केबिन में फंसने से चालक ओमप्रकाश मीना (37) निवासी हिंगोता व परिचालक देवेंद्र सैनी (26) निवासी महुवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजमार्ग पर यातायात हुआ बाधित
दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी सीताराम सैनी सहित थाने से आए पुलिस जाप्ते ने क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर यातायात को शुरू करवाया।