दौसा

Dausa News: सरसों खरीद में देरी, किसानों को हर क्विंटल पर 500 से 700 का नुकसान, जानें भाव

सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण सरसों उत्पादक किसान परेशान हैं। किसानों को बाजार में प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपए का नुकसान हो रहा है। जिले की हर मंडी में पिछले दस दिन से सरसों की आवक हो रही है।

2 min read
Feb 20, 2026
मंडावर की मंडी में सरसों बेचते किसान व खरीदते व्यापारी। फोटो पत्रिका

दौसा। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण सरसों उत्पादक किसान परेशान हैं। किसानों को बाजार में प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपए का नुकसान हो रहा है। जिले की हर मंडी में पिछले दस दिन से सरसों की आवक हो रही है। लेकिन सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू नहीं की है।

किसानों ने बताया कि जब सरकार खरीद शुरू करेगी तब तक दौसा, अलवर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, भरतपुर व आस-पास के क्षेत्र के किसान अपनी अधिकतर उपज व्यापारियों को बेच देंगे। कई किसान तो 5000 से 5500 रुपए में भी अपनी बेचने का मजबूर हैं। हालांकि कुछ किसानों को 6500 तक के भाव भी मिले हैं, लेकिन ऐसे किसानों की संख्या कम है।

ये भी पढ़ें

बस्सी मंडी: जौ की बंपर पैदावार से बाजार में रौनक, पहले दिन लगी दमदार बोली, जानें भाव

इसलिए बेच रहे किसान

मंडावर क्षेत्र में इस बार सरसों की बंपर पैदावार हुई है । मंडी में नई फसल की आवक प्रतिदिन करीब 4 हजार कट्टे तक पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि शादी-समारोह, बच्चों की फीस, कर्ज चुकाने व अन्य कारणों से वे समर्थन मूल्य से कम दर पर उपज बेचने का मजबूर हैं।

सहायक कृषि अधिकारी भीम सिंह मीणा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 6 हजार हेक्टेयर में सरसों की बुवाई की गई थी। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक केदारमल मीणा ने बताया कि पंद्रह मार्च से खरीद शुरू की जाएगी। अनाज मंडी के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि मंडी में 5300 से 6200 रुपयों तक सरसों की खरीद की जा रही है।

हर दिन आ रही सरसों

कृषि उपज मंडी दौसा में हर दिन करीब पांच हजार क्विंटल सरसों की आवक हो रही है। इसी प्रकार लालसोट में लालसोट, मंडावरी, बांदीकुई सहित सभी मंडियों में सरसों की अच्छी आवक हो रही है।

फैक्ट फाइल

समर्थन मूल्य : 6200 रुपए
बाजार दर: 5000 से 6300

सरकारी खरीद: 15 मार्च से

पिछले वर्ष खरीद: 8228 क्विंटल
इस बार सरसों की बुवाई :69815 हेक्टेयर

11 केन्द्रों पर होगी खरीद

दौसा
लालसोट
बांदीकुई
मण्डावर
सिकराय
जसोता
बड़ागांव भांडारेज
रामगढ़ पचवारा
राहुवास
महवा

हमारी तैयारी पूरी

सरकारी आदेश पर पंद्रह मार्च से सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। हमारी पूरी तैयारी है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल है।
रामस्वरूप सिंधु,उप-रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, दौसा

Published on:
20 Feb 2026 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर