17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी मंडी: जौ की बंपर पैदावार से बाजार में रौनक, पहले दिन लगी दमदार बोली, जानें भाव

रबी सीजन की प्रमुख फसल जौ की आवक सोमवार से कृषि उपज मण्डी बस्सी में शुरू हो गई। पहले ही दिन जौ की नीलामी 2025 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंची, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी कृषि उपज मण्डी में जौ की जिंस निलामी करते व्यापारी। फोटो पत्रिका

बस्सी। रबी सीजन की प्रमुख फसल जौ की आवक सोमवार से कृषि उपज मण्डी बस्सी में शुरू हो गई। पहले ही दिन जौ की नीलामी 2025 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंची, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। परंपरानुसार पूजा-अर्चना के साथ नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। बासड़ा निवासी किसान बालूराम 20 क्विंटल जौ लेकर मंडी पहुंचे, जिसका माल प्रतिस्पर्धी बोली के बाद 2025 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। व्यापारी विष्णु डंगायच ने सर्वाधिक बोली लगाकर पहला माल खरीदा।

बंपर पैदावार से बाजार में रौनक

व्यापारी विनय डंगायच ने बताया कि इस वर्ष रबी फसलों की स्थिति बेहतर रही। समय पर वर्षा और मावठ से जौ की पैदावार बढ़ी है। बस्सी क्षेत्र की मिट्टी और मौसम जौ के लिए अनुकूल माने जाते हैं, जिससे हर साल अच्छी उपज होती है। किसानों का कहना है कि इस बार उत्पादन पिछले वर्ष से बेहतर रहने की उम्मीद है।

जौ की बढ़ती मांग, स्थिर भाव का सहारा

कृषि जानकारों के अनुसार जौ पशुपालन, मानव उपभोग और औद्योगिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण फसल है। बीयर उद्योग, आटा मिलों और पशु आहार इकाइयों में इसकी मांग बनी रहती है, जिससे दामों में स्थिरता रहती है। यही कारण है कि किसानों का रुझान जौ की खेती की ओर बढ़ रहा है।

आवक बढ़ने पर जाम की आशंका

व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में जौ की आवक तेज होगी। सरसों की आवक पहले से जारी है, ऐसे में मंडी परिसर और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है। मंडी प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल 2025 रुपए प्रति क्विंटल का भाव किसानों के लिए संतोषजनक माना जा रहा है।