दौसा

Dausa News: अब शादियों में रात 12 बजे बाद नहीं मिलेगा भोजन, जानें वजह

Dausa News: अब शादियों में रात 12 बजे बाद नहीं मिलेगा भोजन, जानें कारण।

less than 1 minute read
Jul 20, 2024

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिला टैंट डीलर्स समिति के तत्वावधान में जिले के टैंट, मैरिज गार्डन, लाइट, फ्लावर, कैटरिंग, डीजे साउण्ड व हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि देर रात तक भोजन चलने के कारण कारीगरों को अनावश्यक परेशान होना पड़ता है तथा अगले दिन की बुकिंग का कार्य प्रभावित होता है।

संयोजक सुनिल बढ़ेरा ने बताया कि मैरिज गार्डन, शादी व अन्य समारोह में रात्रि 12 बजे बाद भोजन के कार्यक्रम को सामूहिक रूप से बंद करने का निर्णय किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि साथ ही तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस दौरान Dausa टैंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष सुनिल अग्रवाल, मंत्री श्याम शर्मा, मनीष वेद, रामजीलाल मीना, दिलीप पटेल, प्रभू सैनी, पीडी अग्रवाल, जगदीश हलवाई, घासी मीना, दिनेश व्यास, संजय जैन, लाइट संघ के अध्यक्ष गोविंद गौड़, फ्लावर संघ के अध्यक्ष मायाराम सैनी, डीजे अध्यक्ष नरेश सोती, लल्लू मिश्रा, मोतीलाल मीरवाल, विजेन्द्र शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि थे।

Also Read
View All

अगली खबर