दौसा

Dausa News: रेलवे स्टेशन पर अचानक श्वान ने यात्रियों पर बोला हमला, मची अफरा-तफरी

रेल्वे स्टेशन पर यात्री उदयपुर से आगरा की तरफ जाने वाली खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक पागल श्वान रेल्वे स्टेशन के अंदर पहुंच गया और यात्रियों पर हमला बोल दिया।

less than 1 minute read
Nov 03, 2024
dog attack

राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर महुवा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में बैठे यात्रियों पर अचानक एक पागल श्वान ने हमला बोल दिया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान पागल श्वान ने करीब एक दर्जन यात्रियों को काट कर जख्मी कर दिया। यात्री लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया।

रेल्वे स्टेशन पर यात्री उदयपुर से आगरा की तरफ जाने वाली खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक पागल श्वान रेल्वे स्टेशन के अंदर पहुंच गया और यात्रियों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

कुछ देर में ही श्वान ने किसी के हाथ तो किसी के पैर में काटकर उन्हें घायल कर दिया। घायल यात्री मनीष, श्याम बिहारी, विश्राम, सतवीर सिंह राजपूत, इब्राहिम सहित एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। चिकित्सकों ने जख्मी का उपचार किया।

Published on:
03 Nov 2024 11:07 am