दौसा

दौसावासी बोले, मुम्बई के लिए चले ट्रेन, चांदी व सोना सस्ता हो

राजस्थान के दौसा जिलेवासी मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने व चांदी व सोना सस्ता करने की मांग उठा रहे हैं।दौसा जिला मुख्यालय पर वंदे भारत सहित सुपर फास्ट ट्रेन रुकनी चाहिए। मेहंदीपुर बालाजी पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां रेल की सुविधा होनी चाहिए। जिले के अनेक लोग व्यापार के लिए कोटा, सूरत व मुम्बई […]

2 min read
Jan 21, 2026
राजस्थान पत्रिका के टॉक शो में चर्चा करते शहरवासी।

राजस्थान के दौसा जिलेवासी मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने व चांदी व सोना सस्ता करने की मांग उठा रहे हैं।दौसा जिला मुख्यालय पर वंदे भारत सहित सुपर फास्ट ट्रेन रुकनी चाहिए। मेहंदीपुर बालाजी पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां रेल की सुविधा होनी चाहिए। जिले के अनेक लोग व्यापार के लिए कोटा, सूरत व मुम्बई जाते हैं वहां के लिए ट्रेन चलनी चाहिए। केन्द्रीय बजट से पहले राजस्थान पत्रिका ने मंगलवार को शहरवासियों के साथ चर्चा की तो उन्होंने इसी प्रकार अपनी मांग रखी।

खेलो इंडिया का सेंटर खुले

जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया के तहत फुटबॉल का सेंटर खुलना चाहिए। इससे खिलाडि़यों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। युवाओं का खेलों के प्रति लगाव बढ़ेगा। दौसा में फुटबॉल का काफी क्रेज है।

कपिल राजोरिया, व्यापारी

महंगाई कम हो

पेट्रोल, डीजल व गैस सस्ती होनी चाहिए। सरकार को महंगाई कम करने पर ध्यान देना चाहिए। गंभीर बीमारियों की दवा सस्ती होनी चाहिए। मेहंदीपुर बालाजी को ट्रेन की सुविधा से जोड़ा जाए। यहां पूरे भारत से भक्त आते हैं।

-नेहा बत्रा, गृहिणी

ट्रेन रुके

वंदे भारत दौसा में आती है, लेकिन रुकती नहीं। यह ट्रेन दौसा में रुकनी चाहिए। इसके अलावा लम्बी दूरी की सुपर फास्ट ट्रेन भी दौसा में रुकनी चाहिए। हरिद्वार, कोटा, सूरत व मुम्बई के लिए ट्रेन चलनी चाहिए।

विनोद गौड़, स्कूल संचालक

चांदी व सोना सस्ता हो

सरकार को ऐसी नीति लानी चाहिए कि जिससे चांदी व सोना सस्ती हो। अभी आम आदमी के सामने सोने व चांदी के गहने खरीदना कठिन हो गया है। शादियों में गहने बनवाना आमजन के लिए सपना बन गया है। सरकार इस तरफ ध्यान दे।

उमा सोनी, गृहिणी

एजुकेशन लोन सस्ता मिले

पढ़ने वाले युवाओं के लिए एजुकेशन लोन सबसे सस्ता मिलना चाहिए। सरकार को इस बारे में ध्यान देना चाहिए। सौर ऊर्जा को बढावा दिया जाए। इस पर अनुदान ज्यादा दिया जाए।

शिवशंकर सोनी, व्यापारी

भुगतान सिस्टम सुधरे

एमएसएमई का पूरा लाभ व्यापारियों को मिलना चाहिए। भुगतान सिस्टम सुधरना चाहिए। जो नियम बने हैं, उनकी धरातल पर पालना भी होनी चाहिए।

राजेश खंडेलवाल, व्यापारी

सीनियर सिटीजन को पहले की तरह रेल किराये में छूट मिलनी चाहिए। छूट बंद करना गलत है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

सरोज देवी, गृहिणी

Published on:
21 Jan 2026 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर