सैंथल थाना पुलिस की कार्रवाई
दौसा. सैंथल थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए राजस्थान व पंजाब राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटियां व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।
थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेशचन्द्र दत्ता, एसपी वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत व वृताधिकारी कालूराम मीना के सुपरविजन में थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए अवैध शराब एवं आर्म्स एक्ट अभियान के दौरान टीम गठित कर गश्त के दौरान बासडी बाईपास एनएच 48 पर राजस्थान व पंजाब राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटियां व शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को जब्त किया है। पुलिस टीम में एएसआई कमल कुमार आदि शामिल रहे।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गुढाकटला. समीपवर्ती ग्राम रेहडिया के सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोलवा पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय बांदीकुई में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मुही के काकंड की ढाणी निवासी हनुमानसहाय मीणा रेहडिया गांव में भैंस देखकर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।