दौसा

दौसा. दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत, तीन अन्य घायल

हादसा: नेशनल हाइवे 21 पर कैलाई बस स्टैण्ड पर ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2023, 9:58 PM IST
दौसा. दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत, तीन अन्य घायल
दौसा. दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत, तीन अन्य घायल

दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग के कैलाई बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर कार व ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की मौत व कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीन वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलने पर दुब्बी पुलिस चौकी प्रभारी रामकरण मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को टोल व 108 आठ एंबुलेंस की सहायता से गंभीर अवस्था में घायल दो बाइक सवारों को दौसा व कार सवारों को सिकंदरा अस्पताल में भिजवाया।

जहां पर चिकित्सकों ने दो बाइक सवार गौरव (24) पुत्र राजेन्द्र निवासी रेनवाल फागी व सवाईङ्क्षसह भाटी (40) पुत्र प्रेमङ्क्षसह भाटी उम्र वर्ष निवासी प्रताप नगर जयपुर मृत घोषित कर दिया। कार सवार जितेश कुमार पुत्र शंकर लाल शर्मा, पत्नी संगीता शर्मा व पुत्री शरमीन निवासी अजीतगढ सीकर घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया लेकिन हल्की चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एयरबैग खुलने से परिवार सुरक्षित बचा जानकारी के अनुसार सिकंदरा से दौसा की ओर जा रहे हैं ट्रेलर व कार से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते कार के दोनों एयरबैग खुलने से से आगे बैठे परिवार के तीन सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। उनको हल्की चोट आई है। जबकि कार से बाइक सवार टकराकर के उछलकर साइड में चल रहे टेलर के नीचे फंस गई, जो कि करीबन 20 -30 मीटर तक ट्रेलर के साथ घिसटती हुई सड़क पर चलती नजर आई।

दुब्बी चौकी प्रभारी रामकरण ने बताया कि मृतक गौरव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जबकि मृतक सवाईङ्क्षसह भाटी के परिजन नहीं पहुंचने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

Published on: