दौसा

Dausa: सीएनजी पंप पर टैंकर से गैस भरते समय अचानक टूटा नोजल, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

दौसा के पीपलखेड़ा में सीएनजी पंप पर हादसा टला। सीएनजी टैंकर से गैस भरते समय नोजल टूटने से गैस रिसाव हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Jun 22, 2025
Photo- Patrika

दौसा जिले के महुवा उपखंड क्षेत्र के गांव पीपलखेड़ा स्थित एक सीएनजी पंप पर शनिवार देर सायं सीएनजी गैस रिसाव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझबूझ से तुरंत रिसाव पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर से गैस भराई के दौरान अचानक नोजल टूटने से तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना पर डीएसपी मनोहरलाल मीणा और बालाहेड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

महुवा नगरपालिका की दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पंप कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंप पर टैंकर से सीएनजी रिफलिंग की जा रही थी।

इसी दौरान ड्राइवर ने टैंकर को अचानक आगे बढ़ा दिया, जिससे सप्लाई नोजल टूट गया और गैस का तेज दबाव से रिसाव शुरू हो गया। पंप कर्मचारियों ने तत्काल मुख्य वॉल्व बंद कर सप्लाई को रोका, जिससे रिसाव पर काबू पाया जा सका।

Updated on:
22 Jun 2025 01:04 pm
Published on:
22 Jun 2025 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर