दौसा

दौसा. स्मार्टफोन आए तो अब लाभार्थियों का टोटा

जिले में करीब 94 प्रतिशत लाभार्थियों को मिले मोबाइल

2 min read
Oct 09, 2023
नांगल राजावतान में लगे मोबाइल वितरण शिविर में लाभार्थियों के नहीं पहुंचने से सूना पड़ा कार्य स्थल।

दौसा. सरकार की ओर से जारी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत जिले में अभी भी चार हजार लाभार्थियों को मोबाइल फोन मिलेगा। प्रशासन ने शिविरों में अब तक करीब 94 प्रतिशत लाभार्थियों को मोबाइल वितरण कर दिए हैं। अब पर्याप्त मात्रा में मोबाइल फोन आने पर लाभार्थी नहीं पहुंच रहे हैं।

इसके चलते शिविर स्थल अब सूने दिखाई देते हैं। योजना के तहत जिले में 71 हजार 121 लाभार्थियों का सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण योजना में चयन हुआ है। इसके चलते प्रशासन ने जिले में शिविर लगाकर 66 हजार 716 लाभार्थियों को मोबाइल वितरण कर दिए गए। जिले में 4 हजार 405 लाभार्थी अभी भी मोबाइल फोन लेने नहीं पहुंचे हैं। शिविरों में दिनभर काउंटर खाली पड़े रहते हैं। किस ब्लॉक में कितने मोबाइल से वंचित रहे लाभार्थी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत जिले में लालसोट ब्लॉक में 1645 लाभार्थी अभी भी मोबाइल फोन से वंचित हंै।

इसी प्रकार रामगढ़ पचवारा में 432, महुवा में 587, नांगल राजावतान में 247, सिकन्दरा में 251, दौसा में 339, बांदीकुई में 219, सिकराय में 261, लवाण में 163, बैजूपाड़ा में 173 व बसवा में 88 लाभार्थियों को अभी फोन वितरण करने हैं। अब मोबाइल पर्याप्त मात्रा में है तो लाभार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। शिविरों में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत जिले में 15 अगस्त 2023 को मोबाइल वितरण करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 16 अगस्त से जिले में सभी ब्लॉकों पर मोबाइल वितरण करने के शिविर शुरू हो गए। शिविर शुरू होने पर करीब चार पांच दिन तक नेटवर्क व मोबाइल वितरण साइट में समस्या ओने से शिविरों में लाभार्थियों की भीड़ रही। इसके बाद यह समस्या दूर होने पर सरकार द्वारा मोबाइलों का पर्याप्त स्टाक नहीं देने से शिविरों में दिनभर भीड़ रहने पर मोबाइल लेने के लिए मारामारी रहती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में मोबाइल उपलब्ध करवाने पर शिविरों में सरकार द्वारा चयनित लाभार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते शिविर स्थल दिनभर खाली पड़ा रहता है।

Published on:
09 Oct 2023 01:42 pm
Also Read
View All