दौसा

ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

ऋण माफी शिविर का आयोजन  
2 min read
Jul 19, 2018
Debt Waiver Certificate Delivered
ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

मानपुर.

ग्राम सेवा सहकारी समिति मरियाड़ा में बुधवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी हेमराज अवाना, अध्यक्ष रामवतार गुर्जर, व्यवस्थापक विश्म्भरदयाल शर्मा ने 428 किसानों को 1 करोड़ 22 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान राजेश गांवडी, कजोड़मल गुर्जर आदि थे।

सैंथल . जसोता ग्राम सेवा सहकारी समिति पर बुधवार को 550 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी महावीर शर्मा, दौलतराम शर्मा, शिविर प्रभारी लक्ष्मीनारायण शर्मा अध्यक्ष उगन्ती गुर्जर, सरपंच राजाराम बैरवा, व्यवस्थापक शिवचरण रावत आदि मौजूद थे।

लालसोट . हेमल्यावाला में बुधवार को राज्य बजट घोषणा के अनुरूप 584 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर दौसा केंद्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचंद मीना, प्रशासनिक अधिकारी सतीशचंद शर्मा, जोन सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता, अध्यक्ष जगदीश मीना, व्यवस्थापक रामकेश सैनी, मीठालाल मीना, गोविंदराम मीना, विजेन्द्र सिंह, हरकेश सैनी, दिलीप सैन, मुरारीलाल शर्मा, शंभूलाल राव, रेवड़मल, घासीलाल, सुरज्ञान, रतनलाल, बाबूलाल आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
लालसोट. सूरतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में 434 सदस्यों के 99 लाख 56 हजार 418 रुपए के फसली ऋण माफ किए। शिविर में समिति अध्यक्ष रामकेश मीना, रामसिंह मीना, दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचन्द मीना, राजेश बैरवा, केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सतीशचन्द शर्मा सहित संचालक मण्डल के सदस्य आदि ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसी तरह तलावगांव ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के एक करोड़ 49 लाख 10 हजार 160 रुपए के ऋण माफ किए गए। इस अवसर पर सहकारी अधिकारियों के अलावा आनन्दीलाल मीना, पप्पूलाल मीना, ओमप्रकाश शर्मा, हंसराज मीना, शंकर प्रजापत आदि मौजूद रहे।(नि.सं.)

गुढ़लिया-अरनिया .ग्राम पंचायत अरनिया के अटल सेवा केन्द्र पर फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत शिविर आयोजित हुआ। समिति व्यवस्थापक महेश कुमार मीणा ने बताया कि शिविर में 316 सदस्येां को 73 लाख 34 हजार 730 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सरपंच लल्लूराम सैनी, समिति अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रीनारायण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, गोपाल बैरवा, विजेन्द्र कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा एवं कालूराम पाराशर भी मौजूद थे।


पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
गीजगढ़ . कस्बे में जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। विभाग ने कस्बे के मुख्य बाजार में चार स्थानों पर बोरिंग व बिजली कनेक्शन कराकर लाखों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से इन दिनों में दो-तीन दिनों में मात्र 10-15 मिनट जलापूर्ति हो रही है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
जानकाी के अनुसार पाइप लाइन में करीब 120 अवैध कनेक्शनों के होने व दो बोरिंग में पानी के कम होने से पेयजल टंकी तक पानी नहीं पहुंचता है।एक मात्र बड़ वाले ट्यूबवैल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इससे गंाव में दो-तीन दिनों में चंद मिनट पानी दिया जा रहा है।
भाजपा के जिला मंत्री प्रहलाद शास्त्री ने बताया कि समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में
रोष है।]

Published on:
19 Jul 2018 10:16 am