दौसा

महंगाई से आमजन को जीना दुश्वार: ममता भूपेश

Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh- जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने दिया धरना

2 min read
Sep 29, 2021
महंगाई से आमजन को जीना दुश्वार: ममता भूपेश

दौसा. जिला कलक्ट्रेट के बाहर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल की दाम वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया गया।

Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh


इस दौरान महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन को गरीबी के बोझ तले दबा दिया है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर की लगातार कीमतें बढ़ती जा रही है। आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है।

Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh

दौसा विधायक मुरारीलाल मीना कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीब तबके को कर्ज के बोझ में दबा दिया है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है ताकि सरकारी नौकरी खत्म हो जाए और युवा निजी कम्पनी में 8-8 हजार रुपए में महीने भर काम करें। किसान महीनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन तानाशाह सरकार सुन नहीं रही। बांदीकुई विधायक जीआर खटाना ने कहा कि झूठे वादे कर मोदी सरकार सत्ता में आई और अब पोल खुल चुकी है।


इस अवसर पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ जिला प्रमख हीरालाल सैनी, अजय बोहरा, प्रवक्ता घनश्याम भंाडारेज, मीडिया प्रभारी उमाशंकर मीना, पार्षद राकेश चौधरी, उप जिला प्रमुख मानधाता मीना, रामनिवास गोयल, लटूरमल सैनी, नरेन्द्र जैमन, अमित पापड़दा, सुरेन्द्र गुर्जर, जुगल किशोर आलूदा, शंकर कालीखाड सहित जिले के कई प्रधान सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh

इससे अधिक तो टिकटार्थी आते थे...


जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कम कार्यकर्ता पहुंचने पर नेताअें ने चिंता जताई। मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि ऐसे धरने में अधिक से अधिक कार्यकताओं को हिस्सा लेना चाहिए। विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि यह गम्भीर बात है कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता कम संख्या में आए हैं। इनसे अधिक कार्यकर्ता तो पिछले दिनों चुनाव के वक्त टिकट मांगने वाला व्यक्ति ही ले आता था। आगे से अधिक से अधिक कार्यकर्ता आने चाहिए। (निसं)

Published on:
29 Sept 2021 09:07 pm
Also Read
View All