
बांदीकुई. सैनी समाज जिलाध्यक्ष कैलाशचंद सैनी के आगरा फाटक की ओर जातेे समय स्टेशन रोड के समीप अचानक शीशे पर कुछ आकर लगा। इससे शहर में फायरिंग की सूचना फैल गर्ई तथा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौकेे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गर्ई। सूचना पर सैनी समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना पर आक्रोश जताया।
इसकेे बाद पुलिस ने मौकेे पर पहुंच चौपहिया वाहन को थानेे लेे गर्ई। जहां पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां एवं अन्य अधिकारियों ने मामलेे की वास्तविकता की जांच की। फायरिंग को लेकर जिलाध्यक्ष ने थाने में शिकायत की है। पुलिस वृत्ताधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में फायरिंग होना प्र्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी मामले की जांंच होने के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।
पूर्व मंत्री नेे दुकानेें खुलवाने की मांग
पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी ने उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए मतदान केंन्द्र्रों केे आस-पास बंंद करवाई गई दुकानों को ज्ञापन सौपकर खुलवाने की मांग की। उन्होंने नाराजगी जतातेे हुए बतायाा कि मतदान केन्द्र के आस पास की दुकानें बंद करानेे सेे व्यापारियों में रोष है। उन्होंने महिला महाविद्यालय, बीएनजोशी स्कूल, नगरपालिका के समीप, पंचायत समिति के आसपास एवं राजेश पायलट महाविद्यालय के समीप दुकानें खोलने की मांग की, लेेकिन प्र्रशासन ने चुुनाव आयोग केे नियमों की पालना करने का हवाला देतेे हुए पल्ला झाड़ लिया। (नि.स.)
8 लाख 21 हजार 850 ने दी आहुति
जिले में मतदान में 10 लाख 81 हजार 809 मतदाताओं में से 8 लाख 21 हजार 850 मतदाताओं ने लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। जिले की सभी पांचों सीटों का औसत 75.67 प्रतिशत मतदान रहा। जिले में सुबह 9 बजे तक 7.15 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। 11 बजे मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 16.86 बढ़कर 24.008 प्रतिशत हो गया। 1 बजे 44.078 प्रतिशत, 3 बजे 62.644 तथा आखिर में 75.67 प्रतिशत मतदान हो गया।
कंट्रोलरूम पर दिनभर फर्जी शिकायतें आती रहीं। प्रत्याशियों के समर्थक फर्जी मतदान, कैप्चङ्क्षरग की शिकायतें दर्ज कराते रहे। जांच में एक भी सही नहीं मिली। डेढ़ दर्जन से अधिक मशीनों को लेकर भी शिकायतें आई।