दौसा

कटारिया के बयान पर डोटासरा ने किया पलटवार-खुद नेता प्रतिपक्ष के पद पर छह माह रह जाएंगे क्या..?

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी

2 min read
Nov 18, 2020
कटारिया के बयान पर डोटासरा ने किया पलटवार-खुद नेता प्रतिपक्ष के पद पर छह माह रह जाएंगे क्या..?

दौसा. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के छह माह में राज्य की कांग्रेस सरकार के गिर जाने वाले बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। बुधवार को जयपुर से भरतपुर जाते समय दौसा में पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि कटारिया मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वे खुद नेता प्रतिपक्ष के पद पर छह माह रह जाएंगे क्या? उनके खिलाफ तो भाजपा षडय़ंत्र रच रही है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कहीं नहीं जाने वाली है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी और बाद में फिर जीतकर आएगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन रहा है तथा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधारा के लोग सरपंच का चुनाव जीते। अब प्रधान व जिला प्रमुख तथा निकायों में भी कांगे्रस को ही सफलता मिलेगी। दो साल में सरकार ने शानदान कार्य किया है। खासकर कोरोना के समय के कार्यों की देश के प्रधानमंत्री ने भी प्रशंसा की है। जनता की अपेक्षा पर सरकार खरी उतरी है। ऐसे में कड़ी से कड़ी जोडऩे का काम प्रदेश की जनता करेगी।

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, फतहपुर विधायक हाकम अली खान, राजेंद्रसिंह यादव भी आए। कलक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान घनश्याम शर्मा, रामनाथ राजोरिया, विनोद शर्मा, अब्दुल मन्नान खान, उमाशंकर, रामनिवास गांगड्या, इंद्रकुमार मीणा, अवधेश शर्मा, किरणदत्त शर्मा, सुल्तान बैरवा, रमेश गोठवाल, मुकेश राणा, आसिफ खान, हाशिम खान, मोहिन खान, साहिल खान, विकास परेवा, विनोद भंडारी आदि थे।

Published on:
18 Nov 2020 06:42 pm
Also Read
View All