नई दिल्ली

आसमान में उड़े धूल के गुबार

दौसा. जिलेभर में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप व भीषण गर्मी पड़ रही है तो कभी तेज गर्जना के बूंदाबांदी हो रही है। इसी प्रकार रविवार तड़के से ही आकाश में धूलभरी आंधी चली।

less than 1 minute read
Dust of the dust in the sky
Dust of the dust in the sky

दौसा. जिलेभर में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप व भीषण गर्मी पड़ रही है तो कभी तेज गर्जना के बूंदाबांदी हो रही है। इसी प्रकार रविवार तड़के से ही आकाश में धूलभरी आंधी चली। आसमान में चारों ओर धूल के गुबार नजर आ रहे थे। शाम को काली घटाओं के छाने के बाद तेज हवा भी चली। इससे लोगों को गर्मीव उमस से राहत मिली।

सुबह से ही आंधी चलने से धूल के गुबार उडऩा शुरू हो गए थे। इससे मकानों व दुकानों में मिट्टी की परत सी जम गई। लोगों को दिनभर घर व दुकानों से मिट्टी साफ करनी पड़ी। दुपहिया वाहन चालकों को भी मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने पड़े। जिन वाहन चालकों के पास रुमाल, चश्मा व हेलमेट नहीं था, उनका हाइवे पर चलना मुश्किल हो गया।

दोपहर को मौसम साफ हो गया और तेजधूप व भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। लेकिन शाम को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और काली घटाएं छा गई। तेज हवा के कारण बिजली निगम ने भी दिनभर कईबार बिजली कटौती की। इससे लोगों को परेशानी हुई।

Published on:
21 May 2017 08:07 pm
Also Read
View All
‘अब सिर्फ दाऊद इब्राहिम का बीजेपी में शामिल होना बाकी है,’ विपक्ष में टूट पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला

दिल्ली डॉक्टर मेड मर्डर केस: वारदात से 4 दिन पहले डॉ. गुप्ता में दिखे थे अजीब बदलाव, पड़ोसियों ने बताया- क्यों रहने लगे थे बिल्कुल अलग-थलग?

गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को जलाया, उंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

‘एक ही बार में नानी याद आ जाती है,’ NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, बोले- तनाव छोड़ो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो