Women Safety in Delhi: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने दो नई जगहों पर बूथ शुरू किए हैं। इनमें एक बूथ दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर बनाया गया है, जबकि दूसरा पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के पास खोला गया है। खास बात यह है कि कॉलेज के पास बने बूथ को पिंक बूथ का नाम दिया गया है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। दोनों बूथ का उद्घाटन स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर), जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।