22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

BJP MP Ramrao Sakharam Wadkute Death: बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Nov 2026, 7:37 AM IST

BJP

BJP (Photo: IANS/File)

Ramrao Wadkute Passes Away: भाजपा (BJP) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल (AIIMS) में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामराव वडकुते रविवार शाम दिल्ली स्थित अपने आवास पर टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी और तबीयत खराब होने का एहसास हुआ। इसके बाद वह खुद ही दिल्ली AIIMS पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उनका निधन हो गया।

7 महीने पहले ही बने थे राज्यसभा सांसद

रामराव वडकुते को इसी साल मार्च में राज्यसभा के लिए चुना गया था। अप्रैल महीने में उन्होंने सांसद पद की शपथ ली थी। उनके निधन के समय राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए थे।

वडकुते महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। मराठवाड़ा में धनगर समाज और ओबीसी वर्ग के प्रमुख चेहरों में उनकी गिनती होती थी। बीजेपी ने इसी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजा था। उनकी उम्मीदवारी को पार्टी की धनगर समाज को साधने के लिए अहम रणनीतिक समझा जा रहा था।

2019 में NCP छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल

रामराव वडकुते ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह हिंगोली जिला अध्यक्ष, हिंगोली लोकसभा प्रभारी और जालना ग्रामीण जिला प्रभारी जैसे पदों पर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने जताई थी चिंता

बीजेपी सांसद की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वडकुते के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। साथ ही इस मुश्किल समय में उनके परिवार के प्रति संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त की थीं। हालांकि, देर रात उनके निधन की खबर सामने आई।