दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने इसके लिए मेले में एक विशेष स्टॉल भी लगाया है। यहां आने वाले लोगों को नशे के नुकसान और उससे जुड़ी शिकायतों के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है। पुलिसकर्मी भीड़ के बीच पहुंचकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा शाम के समय नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों तक यह बात आसान तरीके से पहुंचाई जा सके।