21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Delhi: नौकरानी की हत्या के आरोपी डॉक्टर के बेटे की मौत, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार- ‘घर जाना है, पिता हूं उसका’

Delhi: नौकरानी की हत्या के आरोपी डॉक्टर के बेटे की मौत, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार- ‘घर जाना है, पिता हूं उसका’

Delhi Domestic Help Murder: घरेलू सहायिका की हत्या के मामले में जेल में बंद दिल्ली के डॉक्टर मनीष गुप्ता ने अपने 19 वर्षीय बेटे पार्थ गुप्ता के निधन के बाद अदालत से तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत की गुहार लगाई है। इस पर आज सुनवाई हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:10 PM IST

Delhi Domestic Help Murder Case

आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता और पीड़ित घरेलू सहायिका (Photo: instagram/newsgramhq)

Delhi Murder Case: दिल्ली में 45 वर्षीय घरेलू सहायिका मीना हलदार की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद आरोपी डॉ. मनीष गुप्ता ने तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में संदिग्ध उनके 19 वर्षीय बेटे पार्थ गुप्ता की गुरुवार को मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने और शोक संतप्त परिवार के साथ रहने के लिए मनीष ने अदालत से अस्थायी रिहाई की मांग की है।

50 वर्षीय त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस को मामले की पुष्टि कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले को आज (21 नवंबर) सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मांगी जमानत

मनीष गुप्ता की ओर से अधिवक्ता कमल नयन तिवारी ने अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी दाखिल की। उन्होंने दलील दी कि आरोपी अपने इकलौते बेटे की अचानक मौत के कारण बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पिता होने के नाते मनीष गुप्ता की अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भावनात्मक और नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन न्यायिक हिरासत में होने के कारण वह परिवार के साथ मौजूद नहीं रह सके।

याचिका के मुताबिक, वकील को 20 नवंबर को मनीष गुप्ता की पत्नी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटे पार्थ गुप्ता का 19 नवंबर को निधन हो गया। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में मनीष गुप्ता परिवार के साथ रहना चाहते हैं।

18 जून को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

डॉ. मनीष गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने इसी साल 18 जून को घरेलू सहायिका मीना हलदार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और साकेत जिला अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता के खिलाफ 340 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का आरोप है कि गुप्ता इस बात से नाराज थे कि घरेलू सहायिका उनकी बातों की बजाय उनकी पत्नी के निर्देशों को प्राथमिकता देती थी। इस वजह से वह मीना पर नाराज थे, चार्जशीट में इसी को हत्या का मुख्य कारण बताया गया है।

इस मामले में एक और अहम बात यह है कि दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र में मृतक पार्थ गुप्ता का नाम भी संदिग्ध के तौर पर शामिल किया गया था। जांच के दौरान पार्थ से पूछताछ भी की गई थी।

फिलहाल अदालत ने दिल्ली पुलिस से मनीष गुप्ता की याचिका में किए गए दावों का सत्यापन करने को कहा है। अब आज को होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि उन्हें बेटे के निधन के बाद परिवार के साथ रहने और अंतिम संस्कार संबंधी रस्मों में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिलती है या नहीं।